1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 20 अप्रैल को शुक्र कर रहा है वृष राशि में प्रवेश, इन राशियों की लाइफ में पड़ेगा हैरान कर देने वाला प्रभाव

20 अप्रैल को शुक्र कर रहा है वृष राशि में प्रवेश, इन राशियों की लाइफ में पड़ेगा हैरान कर देने वाला प्रभाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 19, 2018 06:45 pm IST,  Updated : Apr 20, 2018 06:37 am IST

20 अप्रैल की सुबह 02 बजकर 09 मिनट पर शुक्राचार्य वृष राशि में प्रवेश कर चुके हैं और वहां पर ये 14 मई की रात 08 बजकर 46 मिनट तक रहेंगे। अतः शुक्र के इस गोचर का प्रभाव सबसे अधिक वृष राशि वालों पर पड़ेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से आपकी राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव...

Venus transit in taurus on 20 April 2018
Venus transit in taurus on 20 April 2018

सिंह राशि
शुक्र आपके दसवें स्थान पर गोचर करेगा। शुक्र के इस गोचर से 14 मई तक आपका समय बहुत अच्छा बीतेगा। धर्म-कर्म के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। साथ ही आपको वाहन सुख मिलेगा और पैसों के प्रति आपका आकर्षण बढ़ेगा। पैसे के लालच में सीमा से बाहर जाने से बचें। इस बीच आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य भी बेहतर होगा, लेकिन अपने जीवनसाथी के अलावा किसी ओर से संबंध रखना आपके संतान सुख के लिये अच्छा नहीं होगा।

उपाय
मन्दिर में दही का दान करें और साथ ही संभव हो तो दही या दही से बनी चीज़ें खाएं।

कन्या राशि
शुक्र आपके नवें स्थान पर गोचर करेगा। शुक्र आपका भाग्येश है और भाग्येश अपनी ही राशि में गोचर करे, इससे अच्छा क्या हो सकता है। शुक्र के इस गोचर से किस्मत आपका पूरा साथ देगी। आपके मनचाहे कार्य पूरे होंगे और 14 मई तक आपको पैसों की तंगी नहीं होगी, लेकिन मेहनत जारी रखें और व्यर्थ के कामों में पैसे खर्च करने से बचें। इस दौरान किसी तीर्थ स्थल पर जाना आपके लिये शुभ फलदायी होगा।

उपाय
काली या लाल गाय की सेवा करें।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल