1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 20 अप्रैल को शुक्र कर रहा है वृष राशि में प्रवेश, इन राशियों की लाइफ में पड़ेगा हैरान कर देने वाला प्रभाव

20 अप्रैल को शुक्र कर रहा है वृष राशि में प्रवेश, इन राशियों की लाइफ में पड़ेगा हैरान कर देने वाला प्रभाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 19, 2018 06:45 pm IST,  Updated : Apr 20, 2018 06:37 am IST

20 अप्रैल की सुबह 02 बजकर 09 मिनट पर शुक्राचार्य वृष राशि में प्रवेश कर चुके हैं और वहां पर ये 14 मई की रात 08 बजकर 46 मिनट तक रहेंगे। अतः शुक्र के इस गोचर का प्रभाव सबसे अधिक वृष राशि वालों पर पड़ेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से आपकी राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव...

Venus transit in taurus on 20 April 2018
Venus transit in taurus on 20 April 2018

कुंभ राशि
शुक्र आपके चौथे स्थान पर गोचर करेगा। शुक्र का यह गोचर आपको भूमि, भवन और वाहन का सुख देगा। आपको आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलेगी और मस्तमौला लोगों से आपकी दोस्ती बढ़ेगी। एकस्ट्रा मैरिटल रिलेशन का भी बड़ा अवसर आपको सामने दिखाई देगा, आपको उसके प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है।

उपाय
14 मई तक प्रतिदिन कुएं में एक चुटकी हल्दी डालें।
14 मई तक नशा अवायॅड करें। इससे आपको बेहतर करियर अपॉर्चुनिटी मिलेगी।

मीन राशि
शुक्र आपके तीसरे स्थान पर गोचर करेगा। शुक्र के इस गोचर से आपको माता-पिता का भरपूर सुख मिलेगा। वो हर कार्य में आपका सहयोग करेंगे। यहां एक बात पर गौर करना चाहिए कि मेहनत जारी रखने से ही काम पूर्ण रूप से बनेंगे। अब से 14 मई के बीच किसी तीर्थ स्थल की यात्रा करने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और आप कुछ नया सोच पायेंगे।

उपाय
प्रत्येक स्त्री का सम्मान करें और देर रात तक जागने से बचें। समय पर सोना आपकी आर्थिक स्थिति के लिये बेहतर रहेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल