1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. शुक्र कर चुका है मीन राशि पर प्रवेश, वृष से लेकर वृश्चिक राशि के जातक रहें संभलकर हो सकता है भारी नुकसान

शुक्र कर चुका है मीन राशि पर प्रवेश, वृष से लेकर वृश्चिक राशि के जातक रहें संभलकर हो सकता है भारी नुकसान

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 16, 2019 11:54 am IST,  Updated : Apr 16, 2019 11:54 am IST

15 अप्रैल की रात 01 बजकर 04 मिनट पर शुक्राचार्य मीन राशि में प्रवेश कर गया है और 10 मई को शाम 07 बजकर 09 मिनट तक शुक्राचार्य यहीं पर रहेंगे। जानें आपकी राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव।

Venus transit Pisces
Venus transit Pisces

तुला राशि
शुक्र का ये गोचर आपके छठे स्थान पर होगा। शुक्र के इस गोचर से मित्रों से आपको उम्मीद के अनुसार मदद नहीं मिल पायेगी। पैसों के मामले में स्थिति ठीक रहेगी, लेकिन आपकी बौद्धिक क्षमता ज्यादा अच्छी नहीं होगी। आपके विवाह में कुछ देरी हो सकती है। संतान सुख भी ठीक-ठाक ही रहेगा। इस दौरान जीवनसाथी के अलावा आप किसी और के प्रति आकर्षित हो सकते हैं, इससे आपको बचना चाहिए। साथ ही शुक्र की अशुभ स्थिति से बचने के लिये और शुभ स्थिति सुनिश्चित करने के लिये घर की महिलाएं अपने सिर में सोने का या गोल्डन कलर का हेयर क्लिप लगाकर रखें। इससे आपको धन लाभ होगा।

वृश्चिक राशि
शुक्र का ये गोचर आपके पांचवें स्थान पर होगा। शुक्र के इस गोचर से आपके परिवार में सब कुछ अच्छा रहेगा। आपके विवेक में बढ़ोतरी होगी। 10 मई तक आपको शत्रु पक्ष से किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। इसके अलावा आपके धन में बढ़ोतरी होगी। जीवन में आप खूब उन्नति करेंगे। लवमेट के साथ आपके संबंध ठीक रहेंगे। अतः 10 मई तक शुक्र की शुभ स्थिति का लाभ पाने के लिये और अशुभ स्थिति से बचने के लिये  मन्दिर में दूध का दान करें। इससे आपके परिवार में सब अच्छा रहेगा और आपकी उन्नति होगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल