1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. शुक्र कर चुका है मीन राशि पर प्रवेश, वृष से लेकर वृश्चिक राशि के जातक रहें संभलकर हो सकता है भारी नुकसान

शुक्र कर चुका है मीन राशि पर प्रवेश, वृष से लेकर वृश्चिक राशि के जातक रहें संभलकर हो सकता है भारी नुकसान

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 16, 2019 11:54 am IST,  Updated : Apr 16, 2019 11:54 am IST

15 अप्रैल की रात 01 बजकर 04 मिनट पर शुक्राचार्य मीन राशि में प्रवेश कर गया है और 10 मई को शाम 07 बजकर 09 मिनट तक शुक्राचार्य यहीं पर रहेंगे। जानें आपकी राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव।

Venus transit Pisces
Venus transit Pisces

कुंभ राशि
शुक्र का ये गोचर आपके दूसरे स्थान पर होगा। शुक्र के इस गोचर के प्रभाव से आपकी आजीविका में बढ़ोतरी होगी। आपकी पैसों की स्थिति मजबूत होगी। घर में हर तरह की सुख-सुविधा उपलब्ध होगी। आपको संतान सुख का लाभ मिलेगा। 10 मई तक शत्रु आपका कुछ नहीं बिगाड़ पायेंगे। इसके बजाय दूसरे लोगों से आपको मदद मिलेगी। आपके जीवन में प्यार बना रहेगा। पशु-पालन और कच्ची मिट्टी के काम से जुड़े लोगों की आय में वृद्धि होगी। अतः 10 मई तक शुक्र की शुभ स्थिति सुनिश्चित करने के लिये और अशुभ स्थिति से बचने के लिये आपको मन्दिर में दो सौ ग्राम घी का दान करना चाहिए। इससे आपकी आजीविका में बढ़ोतरी होगी।

मीन राशि
शुक्र का ये गोचर आपके पहले स्थान पर होगा। शुक्र के इस गोचर से आपको वाहन का सुख मिलेगा। करियर में स्थिति अच्छी बनी रहेगी। आपके जीवन में एक्स्ट्रा मैरिटल रिलेशन के चांस बन सकते हैं। आप अपने किसी काम के लिये दूसरों से सलाह ले सकते हैं। 10 मई तक आपका और आपके बच्चों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। अतः 10 मई तक शुक्र के शुभ फल पाने के लिये और अशुभ फलों से बचने के लिये मन्दिर में गुड़ का दान करें और गाय की सेवा करें। इससे आपके करियर में सब अच्छा रहेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल