1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 29 जनवरी को शुक्र कर रहा है धनु राशि में प्रवेश, इन राशियों के दापत्यं जीवन और आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा ज्यादा प्रभाव

29 जनवरी को शुक्र कर रहा है धनु राशि में प्रवेश, इन राशियों के दापत्यं जीवन और आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा ज्यादा प्रभाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 28, 2019 06:42 pm IST,  Updated : Jan 28, 2019 06:42 pm IST

आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार आपके जीवन में शुक्र का सबसे ज्यादा असर हमारे दाम्पत्य संबंधों पर पड़ता है। साथ ही घर की आर्थिक स्थिति पर भी इसका असर होता है। जानें राशिनुसार क्या पड़ेगा प्रभाव साथ ही जनाें बचने के उपाय।

Venus transit sagittarius
Venus transit sagittarius

कुंभ राशि
शुक्राचार्य आपके ग्यारहवें स्थान पर गोचर करेंगे। शुक्र के इस गोचर केप्रभाव से आपकी सुंदरता बनी रहेगी। आपका स्वभाव कुछ बदला हुआ सा रहेगा। आपको धनका लाभ मिलेगा। अगर आप अपने हर काम जीवनसाथी की सलाह से करेंगे, तो निश्चित रूपसे आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। बहुत दिनों से अधूरीपड़ी आपकी कोई इच्छा भी पूरी होगी। अत: शुक्र के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए मंदिर में चमेली का तेल दान करें। इससे आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

मीन राशि
शुक्राचार्य आपके दसवें स्थान पर गोचर करेंगे। शुक्र के इस गोचर केप्रभाव से आपको अपने करियर में सफलता प्राप्त होगी। साथ ही आपको अपने कार्यों में पिता से सहयोग मिलेगा और 24 फरवरी तक आपके पिता के करियर को भी चार चांद लगेंगे। इसदौरान आपको तरक्की के कई मौके मिलेंगे और आप भी उन मौकों का पूरा-पूरा फायदा उठानेमें सफल रहेंगे। साथ ही आपको वाहन आदि का सुख मिल सकता है। अत: 24 फरवरी तकशुभ अवसर सुनिश्चित करने के लिए मंदिर में दही या दही से बनी किसी चीज का दान करें। इससे आपको अपने कार्यों में सफलता जरूर मिलेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल