1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 2 मार्च को शुक्र कर रहा है मीन राशि में प्रवेश, इन राशियों को लगेगा सबसे ज्यादा झटका

2 मार्च को शुक्र कर रहा है मीन राशि में प्रवेश, इन राशियों को लगेगा सबसे ज्यादा झटका

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 26, 2018 04:43 pm IST,  Updated : Feb 26, 2018 04:43 pm IST

2 मार्च 2018 की सुबह 11 बजकर 43 मिनट पर शुक्र मीन राशि में प्रवेश करेगा और 26 मार्च को दोपहर 03:47 तक वहीं पर रहेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से आपकी राशि में क्या पड़ेगा प्रभाव...

horoscope
horoscope

सिंह राशि
शुक्र का यह गोचर आपके आठवें घर में होगा। शुक्र के इस गोचर से आप दूसरों से कही अपनी बात का मान रखेंगे और अपना वायदा पूरा करेंगे। लेकिन 26 मार्च तक इस बात का ध्यान रखें कि किसी से कोई भी चीज़ उधार ना लें और दूसरों के झगड़ों में पड़ने से बचें। साथ ही इस बीच अपने जीवनसाथी की सेहत का ख्याल रखें। जीवनसाथी का स्वभाव आपके प्रति कुछ सख्त हो सकता है। अतः इस दौरान उनकी हां में हां मिलाना ही आपके लिए फायदेमंद होगा।

उपाय
प्रतिदिन मंदिर में सिर झुकाएं और ज्वार का दान करें।

कन्या राशि
शुक्र का यह गोचर आपके सातवें खाने में होगा। शुक्र के इस गोचर के प्रभाव से 26 मार्च तक आपको कई महत्वपूर्ण यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। 2 मार्च से 26 मार्च के बीच आपका समय बड़े ही सुख से बीतेगा। आपका स्वभाव अच्छा रहेगा। परिवार से भी आपको सुख मिलेगा। साथ ही अच्छा खासा धन लाभ होगा। खासकर कि ब्यूटी प्रोडेक्ट के काम या ग्लैमर की दुनिया से जुड़े लोगों को फायदा मिलेगा। इस दौरान आपको अपने जीवनसाथी से प्रेम बनाकर रखने और अपनी संतान की पढ़ाई का ख्याल रखने की जरूरत है।

उपाय

  • रोज़ सुबह उठकर माता-पिता का आशीर्वाद लें।  
  • 26 मार्च तक गंदे नाले में नीला फूल डालें।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल