1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 2 मार्च को शुक्र कर रहा है मीन राशि में प्रवेश, इन राशियों को लगेगा सबसे ज्यादा झटका

2 मार्च को शुक्र कर रहा है मीन राशि में प्रवेश, इन राशियों को लगेगा सबसे ज्यादा झटका

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 26, 2018 04:43 pm IST,  Updated : Feb 26, 2018 04:43 pm IST

2 मार्च 2018 की सुबह 11 बजकर 43 मिनट पर शुक्र मीन राशि में प्रवेश करेगा और 26 मार्च को दोपहर 03:47 तक वहीं पर रहेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से आपकी राशि में क्या पड़ेगा प्रभाव...

horoscope
horoscope

धनु राशि
शुक्र आपके चौथे स्थान पर गोचर करेगा। शुक्र के इस गोचर से आपको आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलेगी और मस्तमौला लोगों से आपकी दोस्ती बढ़ेगी। एकस्ट्रा मैरिटल रिलेशन का बड़ा अवसर भी आपको सामने दिखाई देगा, लेकिन आप अपने जीवनसाथी से प्रेम अवश्य बनाकर रखें।

उपाय

  • 26 मार्च तक प्रतिदिन कुएं में एक चुटकी हल्दी डालें।
  • एक डिब्बी में थोड़ा-सा काला सुरमा भरकर जमीन में दबा दें।

मकर राशि
शुक्र आपके तीसरे स्थान पर गोचर करेगा। शुक्र के इस गोचर से आपको माता-पिता से सुख और सहयोग मिलेगा। विपरित व्यवहार के लोगों के प्रति आकर्षण बढ़ेगा और अपनों से ज्यादा अन्य लोगों से आपको मदद मिलेगी। अब से 26 मार्च के बीच किसी तीर्थ स्थल की यात्रा करने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और आप कुछ नया सोच पायेंगे। मेहनत जारी रखने से आपके काम पूर्ण रूप से बनेंगे।
उपाय

  • देर रात तक जागने से बचें। समय पर सोना आपकी आर्थिक स्थिति के लिए बेहतर रहेगा।  
  • प्रत्येक स्त्री का सम्मान करें।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल