1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 2 मार्च को शुक्र कर रहा है मीन राशि में प्रवेश, इन राशियों को लगेगा सबसे ज्यादा झटका

2 मार्च को शुक्र कर रहा है मीन राशि में प्रवेश, इन राशियों को लगेगा सबसे ज्यादा झटका

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 26, 2018 04:43 pm IST,  Updated : Feb 26, 2018 04:43 pm IST

2 मार्च 2018 की सुबह 11 बजकर 43 मिनट पर शुक्र मीन राशि में प्रवेश करेगा और 26 मार्च को दोपहर 03:47 तक वहीं पर रहेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से आपकी राशि में क्या पड़ेगा प्रभाव...

horoscope
horoscope

तुला राशि

शुक्र आपके छठे घर में गोचर करेगा। शुक्र के इस गोचर से आपके जीवन की गति ठीक बनी रहेगी। आपको धन लाभ होगा और आपके भाइयों की तरक्की होगी। लेकिन सन्तान पक्ष से अधिक सुख की आशा न रखें और 26 मार्च तक एक साथ बहुत से काम हाथ में लेने से बचें। पहले एक काम को पूरी तरह से खत्म कर लेने के बाद ही दूसरा काम शुरू करेंगे, तो ही शुभ फल प्राप्त होंगे।

उपाय
घर की महिला अपने बालों में सोने का या गोल्डन कलर का हेयर क्लिप लगाकर रखें।

वृश्चिक राशि
शुक्र का यह गोचर आपके पांचवें खाने में होगा। शुक्र के इस गोचर से धर्म के प्रति आपकी आस्था बढ़ेगी और परिवार के प्रति प्यार बढ़ेगा। साथ ही चारों तरफ से आपकी तरक्की ही तरक्की होगी, संतान पक्ष से लाभ और जीवनसाथी से प्यार मिलेगा। इसके अलावा आपके धन में वृद्धि होगी और आपके शत्रुओं की गिनती में कमी आयेगी। लेकिन प्रेम के प्रति दिवानापन आपके भाग्य को पतंग के जैसे उडाकर ले जायेगा।
उपाय

  • गाय और माता की सेवा करें।    
  • मंदिर या किसी धर्मस्थल पर दूध का दान करें।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल