1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. साप्ताहिक राशिफल: मेष- मिथुन के लिए आने वाला दिन हो सकता कष्टदायक, इन राशियों पर भी पर सकता है भारी

साप्ताहिक राशिफल: मेष- मिथुन के लिए आने वाला दिन हो सकता कष्टदायक, इन राशियों पर भी पर सकता है भारी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 15, 2018 12:24 pm IST,  Updated : Jan 15, 2018 12:24 pm IST

सप्ताह की शुरुआत में आपको बताते हैं कि पूरा सप्ताह आपके लिए कैसा रहने वाला है। (15th January 21st januray 2018): आज माघ कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। आज सुबह 07 बजकर 16 मिनट पर सूर्यदेव उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं और यहां पर वे जनवरी माह

धनु (Sagittarius)
धनु (Sagittarius)

धनु (Sagittarius): तारीख 14 और 15 के दौरान से शुक्र और सूर्य अपनी राशि से द्वितीय में स्थान में भ्रमण करेंगे जिसके कारण हर प्रकार के लाभ और धन की प्राप्ति होगी। आमदनी के स्रोत बढ़ाने के लिए आप कम प्रयास से उत्तम परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। हर प्रकार के कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। उधार वसूली और लोन से संबंधित कामकाज में बढ़िया सफलता प्राप्त हो सकती है।

परिवार में सुख-शांति रहेगी। स्त्री मित्र तथा मित्र और रिश्तेदारों से लाभ होगा। अभी आपकी वाणी में कलात्मक अंदाज अधिक देखने को मिलेगा और वाणी के प्रभाव से दूसरों को अपनी बात स्वीकार करा सकेंगे तथा उनका सहयोग प्राप्त होगा। आध्यात्मिक और मांगलिक कार्य भी हो सकते हैं।​

तारीख 14, 15 और 16 के दौरान आपके द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा होगी। जनहित का कोई कार्य करेंगे जिसके कारण आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी। परिवार में एकता रहेगी। तारीख 17 से मंगल अपनी राशि से बारहवें स्थान में भ्रमण करेगा जिसके कारण स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कोई ऑपरेशन कराना हो तो ध्यान रखें, तारीख 17 और 18 के दौरान उल्लास और हर्ष भरा दिन जाएगा। अपनी समझदारी और आंतरिक सूझबूझ से हर कार्य कोई भी प्रकार से पूरा करेंगे। तारीख 19 दोपहर के बाद और 20 के दौरान अनुकूल समय रहेगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल