1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. साप्ताहिक राशिफल: मेष- मिथुन के लिए आने वाला दिन हो सकता कष्टदायक, इन राशियों पर भी पर सकता है भारी

साप्ताहिक राशिफल: मेष- मिथुन के लिए आने वाला दिन हो सकता कष्टदायक, इन राशियों पर भी पर सकता है भारी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 15, 2018 12:24 pm IST,  Updated : Jan 15, 2018 12:24 pm IST

सप्ताह की शुरुआत में आपको बताते हैं कि पूरा सप्ताह आपके लिए कैसा रहने वाला है। (15th January 21st januray 2018): आज माघ कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। आज सुबह 07 बजकर 16 मिनट पर सूर्यदेव उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं और यहां पर वे जनवरी माह

aquarious
aquarious

कुंभ (Aquarius): इस सप्ताह किसी की जमानत न देने अथवा पैसे का लेन-देन न करने की गणेशजी की सलाह है। मन में चिंता और बेचैनी रहेगी और निर्णय शक्ति डांवाडोल रहेगी। परिवार के सदस्यों, मित्रों अथवा स्नेहीजनों के साथ स्नेहमिलन तथा विवाह में जाने का कार्यक्रम बनेगा और उत्तम भोजन की प्राप्ति होगी।​

इस सप्ताह प्रणय संबंधों तथा सुखी दांपत्यजीवन का आनंद उठा सकेंगे। समर्पण की भावना रखेंगे तो पति-पत्नी के बीच में संबंध नई ऊंचाई पर पहुंचेंगे। बिजनिस में नए क्लाइंट मिलने का और नई कंपनियों के साथ जुड़ाव होने की संभावना है।

नौकरीपेशा लोगों की काम में तत्परता और ज्ञान देखकर वरिष्ठ अधिकारी पीठ थपथपाएंगे। वैसे तो आप काफी आक्रामक और जिद्दी स्वभाव के हैं परंतु आप आवश्यकता से अधिक भावुक रहेंगे। जिसके कारण किसी के बोलने से अपनी भावना को चोट पहुंच सकती है। बोलने पर संयम रखेंगे तो संबंधों में दरार और अनर्थ टाल सकेंगे। अहित चाहने वाले हानि पहुंचा सकते हैं। भागीदारों के साथ संबंध सामंजस्य भरे रहेंगे। आयात-निर्यात के कार्य से जुड़े व्यापारियों को धंधे में लाभ और सफलता प्राप्त होगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल