1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. साप्ताहिक राशिफल: मेष- मिथुन के लिए आने वाला दिन हो सकता कष्टदायक, इन राशियों पर भी पर सकता है भारी

साप्ताहिक राशिफल: मेष- मिथुन के लिए आने वाला दिन हो सकता कष्टदायक, इन राशियों पर भी पर सकता है भारी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 15, 2018 12:24 pm IST,  Updated : Jan 15, 2018 12:24 pm IST

सप्ताह की शुरुआत में आपको बताते हैं कि पूरा सप्ताह आपके लिए कैसा रहने वाला है। (15th January 21st januray 2018): आज माघ कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। आज सुबह 07 बजकर 16 मिनट पर सूर्यदेव उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं और यहां पर वे जनवरी माह

मीन (Pisces)
मीन (Pisces)

मीन (Pisces): इस समय आपको परिवार की तरफ से प्रेरणा और सहयोग मिलता रहेगा। आपको इस समय के दौरान घर पर भी ध्यान देना पड़ेगा जिस पर रुपया भी खर्च हो सकता है। नए करार, नयी योजनाएं, नई नीतियों आदि से आपको बहुत लाभ हो सकता है। परंतु इसके साथ काम में पूरी ईमानदारी और निष्ठा भी रखें।

आप नये सपने देखना भी सीखेंगे और उनकी तीव्रता भी आप महसूस कर सकेंगे। यह सब कुछ अपने मन पर निर्भर है इसलिए मन को नियंत्रित करेंगे तो दुनिया भी नियंत्रण में आ जाएगी। एकाएक कोई बड़ा काम आ जाएगा और उसमें रुकावट महसूस करें ऐसा भी हो सकता है, परंतु व्यावसायिक कामकाज चालू रहेगा।

आप आगे बढ़ने का प्रयत्न भी करेंगे। इसमें मंगल आपका सहयोग करेगा। अपने करियर को एक ऊंचाई तक ले जाने के लिए आप मेहनत भी करेंगे और सफलता के मार्ग तक पहुंचने के लिए साम, दाम, दंड, भेद कोई भी तरीका अपनाएंगे, ऐसा गणेशजी को दिखाई दे रहा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल