1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. साप्ताहिक राशिफल: मेष- मिथुन के लिए आने वाला दिन हो सकता कष्टदायक, इन राशियों पर भी पर सकता है भारी

साप्ताहिक राशिफल: मेष- मिथुन के लिए आने वाला दिन हो सकता कष्टदायक, इन राशियों पर भी पर सकता है भारी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 15, 2018 12:24 pm IST,  Updated : Jan 15, 2018 12:24 pm IST

सप्ताह की शुरुआत में आपको बताते हैं कि पूरा सप्ताह आपके लिए कैसा रहने वाला है। (15th January 21st januray 2018): आज माघ कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। आज सुबह 07 बजकर 16 मिनट पर सूर्यदेव उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं और यहां पर वे जनवरी माह

मकर (Capricorn)
मकर (Capricorn)

मकर (Capricorn): सप्ताह के आरंभ में तारीख 14, 15 और तारीख 16 के दिन दांपत्य जीवन में परस्पर संवाद बना रहने से सुख और संतोष प्राप्त कर सकेंगे। मजेदार वीकेंड के बाद, इस सप्ताह के प्रारंभ में वाहन सुख का योग है। आनंद करें! प्रियजनों के साथ सुखद क्षणों का आनंद उठा सकेंगे।

तारीख 17, 18 तथा तारीख 19 के दिन वाणी पर संयम रखेंगे तो बड़ा अनर्थ टाल सकेंगे। अहित चाहने वाले आपके सामने घात लगाकर बैठे होने से आवेश में आकर आपसे कोई भूल न हो इसका विशेष ध्यान रखने की सलाह है। जितना मितभाषी बनेंगे उतना ही मीठा परिणाम प्राप्त होगा। तारीख 20 के दिन मानसिक शांति के लिए किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।

विशेषकर आर्थिक मामलों में आप जोखिमभरे कार्यों और सट्टाखोरी से दूर रहें, अन्यथा खून-पसीने की कमाई कब हाथ से निकल जाएगी, यह खबर भी नहीं पड़ेगी। सतत परिश्रम के कारण सप्ताह के मध्य में शरीर में थकान, आलस, नीरसता की भावना का अनुभव होगा। शरीर को थोड़ा विराम देंगे तो नए उमंग और उत्साह से भर जाएंगे। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद से बचें। सप्ताह की परिस्थिति बदलेगी। आर्थिक योजनाएं बढ़िया ढंग से अमल में ला सकेंगे। लोकसेवा की भावना प्रबल होने से आप दूसरों की मदद करने के प्रयास भी करेंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल