1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. Weekly Horoscope: इस सप्ताह इन 7 राशियों की ग्रह दशा खराब, आएगी काफी बड़ी मुश्किलें

Weekly Horoscope: इस सप्ताह इन 7 राशियों की ग्रह दशा खराब, आएगी काफी बड़ी मुश्किलें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 19, 2018 06:03 pm IST,  Updated : Feb 19, 2018 06:03 pm IST

धर्म डेस्क: 19 से 25 फरवरी 2018 के बीच चंद्रमा अपनी राशि बदलेगा। वह मीन राशि से मिथुन राशि तक जाएगा। इसके साथ ही कुछ राशियों पर इसका अशुभ असर पड़ेगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका यह सप्ताह...

weekly horoscope 19 to 25 february 2018
weekly horoscope 19 to 25 february 2018

धनु राशि
इस हफ्ते की शुरुआत में चंद्रमा का गोचर आपकी राशि से चौथे भाव में हो रहा है। वहीं पराक्रम में सूर्य, बुध व शुक्र त्रिग्रही योग बना रहे हैं। इस वीक की शुरुआत आपके लिये लाभकारी रह सकती है। यदि कहीं आपकी लेनदारी अटकी हुई है तो किसी दोस्त या सगे संबंधी के माध्यम से उसे निकालने में मदद मिल सकती है।

कार्यस्थल पर किसी प्रोत्साहन की उम्मीद कर सकते हैं। इस समय आपके पराक्रम में वृद्धि रहने के आसार हैं। सप्ताह के मध्य में चंद्रमा पचंम भाव में गोचररत होंगे इस समय प्रेम संबंधों में मधुरता रहने की उम्मीद कर सकते हैं। रोमांटिक बातों से अपने पार्टनर को इंप्रेस करने में कामयाब हो सकते हैं।

अंतिम दिनों में चंद्रमा का गोचर आपकी राशि से छठे स्थान में होगा इस समय अपनी सेहत में सुधार महसूस कर सकते हैं। साथ ही प्रतिस्पर्धियों की चुनौतियों का सामना भी आप अच्छे से कर सकते हैं। सप्ताहांत में चंद्रमा सप्तम भाव में रहेंगे जिसके संकेत हैं कि सप्ताह का अंत पार्टनर के साथ खुशनुमा लम्हें बिताने के साथ होगा।

मकर राशि
सप्ताह के आरंभ में चंद्रमा आपकी राशि से तीसरे स्थान में गोचररत हैं। इस समय आप थोड़ी सुस्ती महसूस कर सकते हैं। वहीं धन भाव में सूर्य, बुध व शुक्र के साथ गोचर कर रहे हैं। इस समय अपनी फाइनेंशियल कंडीशन बेहतर हो सकती हैं।

सप्ताह के मध्य में चंद्रमा आपकी राशि से सुख भाव में होंगे। सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी के संकेत हैं। बिजनेस करने वालों के लिये भी यह समय वीकली टारगेट पूरे करने वाला रह सकता है। सप्ताह के अंतिम दिनों में पंचम चंद्रमा स्टूंडैंट्स के लिये काफी अच्छा रह सकता है। स्कॉलरशिप की इच्छआ रखने वाले जातकों को खुशखबरी मिल सकती है।

प्रोफेशनल कोर्स करने के इच्छुक जातकों को भी सफलता प्राप्त हो सकती है। सप्ताहांत में चंद्रमा शत्रु व रोग घर में होंगे। इस समय आप अपने शत्रुओं पर हावि रह सकते हैं। स्वास्थ्य भी बेहतर रहने के आसार हैं। कुल मिलाकर यह सप्ताह आपके लिये शानदार कहा जा सकता है।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल