1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. Weekly Horoscope: इस सप्ताह इन राशियों पर रहेगी माता रानी की कृपा, बन जाएंगे राजा

Weekly Horoscope: इस सप्ताह इन राशियों पर रहेगी माता रानी की कृपा, बन जाएंगे राजा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 19, 2018 05:17 pm IST,  Updated : Mar 19, 2018 05:17 pm IST

इस सप्ताह 3 ग्रहों का योग मीन राशि में बना रहेगा। वहीं चंद्रमा मीन से मिथुन राशि तक जाएगा। जिसके कारण लक्ष्मी और गजकेसरी योग बन रहा है। इस योग के कारण कुछ राशियों को बिजनेस, नौकरी आदि में लाभ मिलेगा। जानिए कैसे बीतेगा आपका यह सप्ताह।

weekly horoscope 19 to 25 march 2018
weekly horoscope 19 to 25 march 2018

सिंह राशि
आपकी राशि के स्वामी सूर्य वर्तमान में आपकी राशि से अष्टम भाव में उच्च के शुक्र व नीच के बुध के साथ गोचररत होंगे। पर्सनल लाइफ में इस समय उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। अष्टम भाव में ही चंद्रमा भी सप्ताह के पहले दिन मौजूद रहेंगें जिससे चतुर्ग्रही योग बन रहा है लेकिन उससे आपको कोई उत्साहजन परिणाम नहीं मिलेंगें।

अगले दो दिन चंद्रमा भाग्य स्थान में रहेंगें जिससे आपकी किस्मत कुछ करवट ले सकती है। सप्ताह की शुरुआत अच्छी नहीं हुई है तो इन दो दिनों में आपकी यह शिकायत दूर हो सकती है। अगले दो दिन चंद्रमा कर्मभाव में रहेंगें लेकिन इसी समय में अष्टम भाव में बुध भी वक्री हो रहे हैं।

पराक्रम में बृहस्पति वक्री चल ही रहे हैं। ऐसे में आपको अपनी सेहत के प्रति ध्यान देने की जरूरत है। परिजनों से भी रिश्ते हो सकता है मधुर न रहें। विशेषकर पिता के साथ टकराव बढ़ सकते हैं। सप्ताह के अंतिम दिनो में चंद्रमा लाभ घर में आ रहे हैं। यह आपके लिये अच्छे संकेत हैं। आपके लिये यह वीकेंड हैप्पी एंडिंग वाला वीकेंड रह सकता है।

कन्या राशि
इस हफ्ते राशि स्वामी बुध आपकी राशि से सातवें स्थान में नीच होकर शुक्र व सूर्य के साथ गोचर कर रहे हैं जो कि सप्ताह के उतर्राध में वक्री भी हो रहे हैं। इस हफ्ते पर्सनल खासकर रोमांटिक लाइफ में आपको थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी।

हालांकि सप्ताह के आरंभ में चंद्रमा भी सप्तम भाव में ही चतुर्ग्रही योग बना रहे हैं जिसके संकेत हैं कि सप्ताह कि शुरुआत में आपके रिश्ते मधुर रहेंगें और साथी से आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा। लेकिन अगले दो दिन अष्टम चंद्रमा रहने से आपको थोड़ा मानसिक तनाव से गुजरना पड़ सकता है।

सप्ताह के मध्य दो दिन चंद्रमा भाग्य में आ जायेगें इस समय किस्मत आपके साथ रह सकती है लेकिन बुध के सप्तम भाव में वक्री होने से पार्टनर से गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। सप्ताह के अंतिम दिनों में चंद्रमा कर्मभाव में मौजूद रहेंगें जिससे सप्ताहांत अच्छा रहने की उम्मीद कर सकते हैं विशेषकर कामकाजी जीवन में कार्य के दबाव से आपको मुक्ति मिल सकती है। सप्ताहांत में आप अपने लक्ष्यों को भी पा सकते हैं।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल