1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. Weekly Horoscope: इस सप्ताह इन राशियों पर रहेगी माता रानी की कृपा, बन जाएंगे राजा

Weekly Horoscope: इस सप्ताह इन राशियों पर रहेगी माता रानी की कृपा, बन जाएंगे राजा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 19, 2018 05:17 pm IST,  Updated : Mar 19, 2018 05:17 pm IST

इस सप्ताह 3 ग्रहों का योग मीन राशि में बना रहेगा। वहीं चंद्रमा मीन से मिथुन राशि तक जाएगा। जिसके कारण लक्ष्मी और गजकेसरी योग बन रहा है। इस योग के कारण कुछ राशियों को बिजनेस, नौकरी आदि में लाभ मिलेगा। जानिए कैसे बीतेगा आपका यह सप्ताह।

weekly horoscope 19 to 25 march 2018
weekly horoscope 19 to 25 march 2018

तुला राशि
इस समय आपकी राशि के स्वामी शुक्र छठे घर में उच्च होकर नीच के बुध व सूर्य के साथ गोचररत हैं। सप्ताह के पहले दिन चंद्रमा भी छठे घर में रहेंगें जिससे आपके लिये चतुर्ग्रही योग बन रहा है। इस समय आपकी सेहत अच्छी रहने की उम्मीद कर सकते हैं।

सप्ताह की शुरुआत में आप अपने प्रतिद्वंदियों पर भी हावि रह सकते हैं। सप्ताह के अगले दो दिन चंद्रमा का गोचर सप्तम भाव में रहेगा। इस समय पार्टनर से आपको पूरी सपोर्ट मिलने के आसार हैं। अगले दो दिनों में अष्टम चंद्रमा के कारण सेहत को लेकर थोड़ा चिंतित हो सकते हैं। साथ ही इस समय छठे घर में बुध के वक्री होने से आपकी जुबान भी लड़खड़ा सकती है इसलिये अपनी वाणी पर थोड़ा नियंत्रण रखें और अपने मुखारविंद से कोई कटु वचन न निकालें।

सप्ताह के अंतिम दिनों में चंद्रमा भाग्य में रहेंगे। सप्ताहांत में स्वयं को सौभाग्यशाली समझ सकते हैं। हालांकि आपकी ही राशि में गुरु के वक्री होकर गोचर करने से हो सकता है आपको अपेक्षानुसार परिणाम न मिले।

वृश्चिक राशि
सप्ताह के आरंभ में चंद्रमा आपकी राशि से पंचम भाव में सूर्य, बुध व शुक्र के साथ रहेंगें जिससे पांचवें स्थान में चतुर्ग्रही योग बन रहा है। यह समय विद्यार्थियों के लिये अच्छे परिणाम लेकर आ सकता है। रोमांटिक लाइफ में पार्टनर का सहयोग मिल सकता है।

हालांकि अगले दो दिन छठा चंद्रमा रहने के कारण आपको अपने प्रतिस्पर्धियों से थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। स्वास्थ्य का भी ध्यान रखने की आवश्यकता इस समय होगी। अगले दो दिन चंद्रमा सप्तम भाव में रहेंगें। इस समय रोमांटिक लाइफ का पूरा लुत्फ उठा सकते हैं पार्टनर के साथ मौज मस्ती का समय निकाल सकते हैं।

उनके साथ कहीं घुमने या फिर फिल्म आदि देखने का प्रोग्राम भी बना सकते हैं हालांकि इसी समय में पंचम भाव में बुध के वक्री होने से हो सकता है आपकी पूरी प्लानिंग चौपट हो जाये जिससे पार्टनर की नाराजगी भी आपको झेलनी पड़े। इसलिये जो भी प्लानिंग बनाएं अच्छे से बनाएं।

अंतिम दिनों में अष्टम चंद्रमा के कारण आप कुछ ज्यादा ही भावुक रह सकते हैं। अपने पार्टनर को खुश न रख पाने का दुख आपको इस समय हो सकता है। हमारी सलाह है कि सप्ताहांत में अपनी गलती को स्वीकार कर अपने बीच आये गैप को कम करने का प्रयास करें।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल