1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. Weekly Horoscope: इस सप्ताह इन राशियों पर रहेगी माता रानी की कृपा, बन जाएंगे राजा

Weekly Horoscope: इस सप्ताह इन राशियों पर रहेगी माता रानी की कृपा, बन जाएंगे राजा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 19, 2018 05:17 pm IST,  Updated : Mar 19, 2018 05:17 pm IST

इस सप्ताह 3 ग्रहों का योग मीन राशि में बना रहेगा। वहीं चंद्रमा मीन से मिथुन राशि तक जाएगा। जिसके कारण लक्ष्मी और गजकेसरी योग बन रहा है। इस योग के कारण कुछ राशियों को बिजनेस, नौकरी आदि में लाभ मिलेगा। जानिए कैसे बीतेगा आपका यह सप्ताह।

weekly horoscope 19 to 25 march 2018
weekly horoscope 19 to 25 march 2018

कुंभ राशि
आपकी राशि से सप्ताह के आरंभ में धन भाव में चतुर्ग्रही योग बन रहा है। दरअसल दूसरे स्थान में उच्च शुक्र व नीच बुध के साथ सूर्य और चंद्रमा भी विराजमान हैं। सप्ताहारंभ में आपको धनलाभ होने के आसार हैं। सप्ताह के अगले दो दिन चंद्रमा पराक्रम भाव में रहेंगें जिससे उम्मीद की जा सकती है कि कार्यस्थल पर आपका समय काफी अच्छे से गुजरेगा।

आप पूरी एकाग्रता से अपने काम में ध्यान लगा सकते हैं। कार्योन्नति की उम्मीद भी इस समय कर सकते हैं। बेहतर प्रदर्शन के लिये कार्यस्थल पर आपकी प्रशंसा भी हो सकती है। सप्ताह के आगामी दो दिनों में चंद्रमा सुख भाव में आ जायेंगें तो धन भाव में बुध वक्री हो जायेंगें समय किसी बड़ी खरीददारी का मन बना सकते हैं।

हालांकि इस लेन-देन में आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह के अतिंम दिनों में चंद्रमा का गोचर पंचम भाव में हो रहा है। वीकेंड पर अपने पार्टनर के साथ फिल्म का प्रोग्राम बनाया जा सकता है या फिर घर पर बच्चों के साथ भी मौज मस्ती कर वीकेंड का मजा ले सकते हैं।

मीन राशि
सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा आपकी ही राशि में गोचररत हैं। आपकी राशि में उच्च के शुक्र व नीच के बुध पहले ही नीच भंग राज योग बना रहे हैं। उस पर सूर्य व चंद्रमा के होने से चतुर्ग्रही योग भी सप्ताहारंभ में आपके लिये बन रहा है। इस समय आप स्वयं को सौभाग्यशाली महसूस कर सकते हैं। आपका आत्मबल काफी मजबूत व सेहत अच्छी रहने की उम्मीद कर सकते हैं।

सप्ताह का समय आगे बढ़ने के साथ चंद्रमा भी आगे बढ़ेंगें अगले दो दिन चंद्रमा धन भाव में रहेंगें। इस समय धन प्राप्ति की उम्मीद कर सकते हैं। किसी अनपेक्षित स्त्रोत से धन लाभ भी हो सकता है। आने वाले दो दिनों में चंद्रमा का गोचर पराक्रम भाव में रहेगा यह समय कामकाजी जीवन के लिये अच्छा कहा जा सकता है। लेकिन इसी समय आपकी राशि में बुध भी वक्री हो रहे हैं।

कार्यस्थल पर किसी से बहसबाजी न करें। सीनियर्स से भी उलझने की कोशिश न करें। सप्ताहांत में चंद्रमा आपकी राशि से सुख भाव में रहेंगें। एक खुशहाल वीकेंड की उम्मीद आप कर सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल