1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. साप्ताहिक राशिफल 21 से 27 मई: इस सप्ताह इन 5 राशियों का होगा भाग्य साथ, लेकिन इन्हें होगा नुकसान ही नुकसान

साप्ताहिक राशिफल 21 से 27 मई: इस सप्ताह इन 5 राशियों का होगा भाग्य साथ, लेकिन इन्हें होगा नुकसान ही नुकसान

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 21, 2018 12:55 pm IST,  Updated : May 21, 2018 12:55 pm IST

यह सप्ताह हर राशि के जातकों के लिए फायदेमंद साबित होगा। अचानक ही कई शुभ समाचार एक साथ मिलने के योग बन रहे हैं। कुछ राशियों को किस्मत का साथ मिलेगा। वहीं बाकी राशियों के लिए यह सप्ताह मिला-जुला रहने वाला रहेगा। जानिए कैसा गुजरेगा आपका यह सप्ताह।

weekly horoscope 21 to 27 may 2018
weekly horoscope 21 to 27 may 2018

मिथुन राशि
वर्तमान में आपकी राशि के स्वामी बुध लाभ घर गोचर कर रहे हैं। जो कि इस समय के लिये लाभकारी योग बना रहे हैं। आपकी राशि से 12वें घर में सूर्य संकेत कर रहे हैं कि फाइनेंशियल मामलों में थोड़ा संभल कर चलें। सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा धन भाव में गोचर करेंगें जहां पर राहू पहले से विराजमान हैं। लेन-देन संबंधी मामलों में इस समय थोड़ा सजग रहें।

शुक्र इस समय आपकी ही राशि में गोचर कर रहे हैं। यह समय आपकी पर्सनल लाइफ के लिये अच्छा कहा जा सकता है। सप्ताह के मध्य में चंद्रमा पराक्रम भाव में रहेंगें। इस समय आपको अपनी सेहत का ध्यान रखने की आवश्यकता रहेगी।

आलस्य का आलम आप पर हावि रह सकता है। संभव है आप कामकाज से छुट्टी लेकर घर पर समय बिताना पसंद करें। हमारी सलाह है कि पुरुषार्थ करने से सफलता हासिल होती है। आलस्य को त्यागना ही आपके लिये बेहतर रहेगा। सप्ताह के उतरार्ध में चंद्रमा सुख भाव में रहेंगें। वीकेंड पर पंचम चंद्रमा आपकी रोमाटिंक लाइफ में रंग भर सकते हैं। परिजनों के साथ समय व्यतीत करने को मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ मनोरंजन का कोई प्लान भी बना सकते हैं।

कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिये राशि स्वामी चंद्रमा सप्ताह के आरंभ में आपकी ही राशि में गोचर कर रहे हैं। आपको अपनी सेहत का ध्यान रखने की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह के पूर्वाध में चंद्रमा धन भाव में रहेंगें जो कि आपकी फाइनेंशियल कंडीशन को थोड़ा बेहतर कर सकते हैं।

सप्ताह के उतर्राध में चंद्रमा का गोचर पराक्रम भाव में हो रहा है। सेहत में सुधार महसूस कर सकते हैं। इस समय आपको अपने कार्यक्षेत्र में फोकस करने की आवश्यकता है। लक्ष्यों को पाने के लिये चुनौतियों का सामना तो करना पड़ेगा लेकिन अपनी लगन व मेहनत से आप इन्हें हासिल भी कर सकते हैं।

सप्ताह के अंतिम दिनों में चंद्रमा सुख भाव में रहेंगें। वीकेंड आपके लिये मौजमस्ती भरा रह सकता है। कुल मिलाकर यह समय आपके जीवन में सुख समृद्धि में वृद्धि के संकेत कर रहा है। हालांकि राहू आपकी ही राशि में विराजमान हैं जिससे संभव है कि आपको अपेक्षानुसार परिणाम न भी मिलें।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल