1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. साप्ताहिक राशिफल 21 से 27 मई: इस सप्ताह इन 5 राशियों का होगा भाग्य साथ, लेकिन इन्हें होगा नुकसान ही नुकसान

साप्ताहिक राशिफल 21 से 27 मई: इस सप्ताह इन 5 राशियों का होगा भाग्य साथ, लेकिन इन्हें होगा नुकसान ही नुकसान

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 21, 2018 12:55 pm IST,  Updated : May 21, 2018 12:55 pm IST

यह सप्ताह हर राशि के जातकों के लिए फायदेमंद साबित होगा। अचानक ही कई शुभ समाचार एक साथ मिलने के योग बन रहे हैं। कुछ राशियों को किस्मत का साथ मिलेगा। वहीं बाकी राशियों के लिए यह सप्ताह मिला-जुला रहने वाला रहेगा। जानिए कैसा गुजरेगा आपका यह सप्ताह।

धनु राशि
धनु राशि वालों के लिये सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा अष्टम भाव में रहने से सेहत को लेकर थोड़ी चिंताएं रह सकती हैं। पिता के साथ भी हो सकता है संबंध मधुर न रहें। इस समय आप अपने अंदर आत्मविश्वास की कमी भी महसूस कर सकते हैं। हालांकि सुदूर क्षेत्र खासकर विदेश संबंधी कार्य करने वाले जातकों को लाभ मिल सकता है।

सप्ताह के अगले दो दिन चंद्रमा का गोचर भाग्य स्थान में होगा। इन दिनों में आप खुद को सौभाग्यशाली महसूस कर सकते हैं। सप्ताह के मध्य दो दिन कर्मभाव में चंद्रमा के रहने के से आप वीकेंड के टारगेट पूरे करने में व्यस्त रह सकते हैं। इन्हें पूरा करने के लिये आपको अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है।

सप्ताह के अंतिम दिनों में चंद्रमा का गोचर आपकी राशि से लाभ घर में रहेगा। वीकेंड आपके लिये लाभकारी रहने के आशार हैं। हालांकि वर्तमान में आपकी राशि में शनि वक्री होने व राशि स्वामी गुरु के लाभ घर में वक्री होने से हो सकता है आपको सामर्थ्य होने के बावजूद भी अपेक्षानुसार परिणाम न मिल रहे हों।

मकर राशि
मकर राशि वालों के लिये सप्ताह के आरंभ में चंद्रमा का गोचर सप्तम भाव में हो रहा है। 12वें घर में राशि स्वामी शनि के वक्री होने से आपके लिये यह समय खर्चीला रहने के आसार हैं। अनावश्यक खर्चे बढ़ सकते हैं। सप्ताह का शुरुआती दिन आपकी रोमांटिक लाइफ के लिये भी उत्साहजनक नहीं कहा जा सकता। इस समय आप पर काम का दबाव कुछ ज्यादा रह सकता है।

अगले दो दिन चंद्रमा का गोचर अष्टम भाव में होगा। इस समय आप मानसिक रूप से थोड़ा परेशान रह सकते हैं। शारीरिक सेहत का भी ध्यान रखने की आवश्यकता रहेगी। खान-पान और विश्राम पर ध्यान दें। इस समय आपके लिये यात्रा के योग भी बन सकते हैं हालांकि यात्रा के दौरान सावधानी रखने की आवश्यकता भी आपको रहेगी।

सप्ताह के उतर्राध में चंद्रमा का गोचर भाग्य स्थान में रहेगा। फाइनेंशियली देखा जाये तो धन का आगमन तो होगा लेकिन पैसा बचाने के प्रयासों में हो सकता है सफलता न मिले। सप्ताह के अंतिम दिनों में कर्मभाव में चंद्रमा कार्योन्नति के संकेत कर रहे हैं। व्यवसायी जातकों के लिये भी समय लाभकारी रह सकता है।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल