1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. साप्ताहिक राशिफल 21 से 27 मई: इस सप्ताह इन 5 राशियों का होगा भाग्य साथ, लेकिन इन्हें होगा नुकसान ही नुकसान

साप्ताहिक राशिफल 21 से 27 मई: इस सप्ताह इन 5 राशियों का होगा भाग्य साथ, लेकिन इन्हें होगा नुकसान ही नुकसान

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 21, 2018 12:55 pm IST,  Updated : May 21, 2018 12:55 pm IST

यह सप्ताह हर राशि के जातकों के लिए फायदेमंद साबित होगा। अचानक ही कई शुभ समाचार एक साथ मिलने के योग बन रहे हैं। कुछ राशियों को किस्मत का साथ मिलेगा। वहीं बाकी राशियों के लिए यह सप्ताह मिला-जुला रहने वाला रहेगा। जानिए कैसा गुजरेगा आपका यह सप्ताह।

weekly horoscope 21 to 27 may 2018
weekly horoscope 21 to 27 may 2018

कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिये सप्ताह की शुरुआत प्रतिस्पर्धात्मक कही जा सकती है। सप्ताहारंभ में आपकी राशि से छठे स्थान में चंद्रमा हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं, व्यावसायिक प्रतिस्पर्धाओं में कड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। प्रतिद्वंदी आप पर हावि रह सकते हैं अपनी तैयारी मजबूत रखें।

सप्ताह के पूर्वाध में चंद्रमा सप्तम भाव में आ रहेंगें। लाइफ पार्टनर के साथ यदि गत दिनों से किसी तरह के मतभेद चल रहे हैं तो इस समय गिले शिकवे दूर होकर नजदीकियां बढ़ सकती हैं। सप्ताह के उतर्राध में चंद्रमा आपकी राशि से अष्टम भाव में आ जायेंगें। इन दो दिनों में आपको अपनी सेहत का ध्यान रखने की आवश्यकता रहेगी।

सप्ताह के अंतिम दिनों में चंद्रमा आपकी राशि से भाग्य स्थान में आ जायेंगें वीकेंड पर आप स्वयं को सौभाग्यशाली महसूस कर सकते हैं। हालांकि इस पूरे सप्ताह आपकी राशि के स्वामी शनि लाभ घर में वक्री होकर गोचर कर रहे हैं जिससे हो सकता है समय आपके लिये अनुकूल परिणाम न लेकर आये।

मीन राशि
आपके लिये यह सप्ताह मिले जुले परिणाम लेकर आने के संकेत कर रहा है। वर्तमान में आपकी राशि के स्वामी बृहस्पति अष्टम भाव में वक्री होकर गोचर कर रहे हैं जो कि आपको अपनी सेहत के प्रति सचेत रहने का संकेत कर रहे हैं।

सप्ताह के आरंभ में चंद्रमा आपकी राशि से पंचम भाव में गोचररत हैं। रोमांटिक लाइफ में पार्टनर के साथ रिश्ते हो सकता है मधुर न रहें। अगले दो दिन चंद्रमा चंद्रमा छठे घर में रहेंगें आपको अपनी सेहत का विशेष रूप से ध्यान रखने की आवश्यकता रहेगी।

सप्ताह के उतर्राध में चंद्रमा सप्तम भाव में रहेंगें। इस समय जीवन साथी के साथ आपके रिश्ते बेहतर होने के आसार हैं। अविवाहित जातकों के लिये भी वीकेंड अच्छे संकेत कर रहा है। विवाह के योग भी आपके लिये इस समय बन रहे हैं।

हालांकि कर्मभाव में कर्मफलदाता शनि के वक्र होने से हो सकता है आपको कामकाजी जीवन में बाधाओं का सामना भी करना पड़े। सप्ताह के अंतिम दिनों में चंद्रमा अष्टम रहेंगें। कुल मिलाकर पूरे सप्ताह आपको अपने स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने पड़ सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल