1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. साप्ताहिक राशिफल 21 से 27 मई: इस सप्ताह इन 5 राशियों का होगा भाग्य साथ, लेकिन इन्हें होगा नुकसान ही नुकसान

साप्ताहिक राशिफल 21 से 27 मई: इस सप्ताह इन 5 राशियों का होगा भाग्य साथ, लेकिन इन्हें होगा नुकसान ही नुकसान

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 21, 2018 12:55 pm IST,  Updated : May 21, 2018 12:55 pm IST

यह सप्ताह हर राशि के जातकों के लिए फायदेमंद साबित होगा। अचानक ही कई शुभ समाचार एक साथ मिलने के योग बन रहे हैं। कुछ राशियों को किस्मत का साथ मिलेगा। वहीं बाकी राशियों के लिए यह सप्ताह मिला-जुला रहने वाला रहेगा। जानिए कैसा गुजरेगा आपका यह सप्ताह।

weekly horoscope 21 to 27 may 2018
weekly horoscope 21 to 27 may 2018

सिंह राशि
सप्ताह के आरंभ में चंद्रमा का गोचर आपकी राशि से 12वें भाव में हो रहा है। 12वां चंद्रमा होने से इस हफ्ते आपके खर्चों में बढ़ोतरी के आसार नज़र आ रहे हैं। आपकी राशि के स्वामी सूर्य वर्तमान में आपकी राशि से कर्म भाव में गोचर कर रहे हैं जो कि आपके कामकाजी जीवन के लिये काफी अच्छे समय की ओर ईशारा कर रहे हैं। इस समय आप कार्योन्नति की उम्मीद कर सकते हैं।

सप्ताह के अगले दो दिन चंद्रमा आपकी ही राशि में होंगे। इस समय आप अपने स्वभाव में उतार-चढ़ाव महसूस कर सकते हैं। आपके लिये सलाह है कि ध्यान व योग क्रियाओं के लिये भी समय निकालें राहत मिल सकती है। इसके पश्चात उतर्राध के दो दिन चंद्रमा का गोचर धन भाव में होगा। व्यवसायी जातकों के लिये यह समय लाभकारी रह सकता है। सप्ताहांत पर पराक्रम भाव में चंद्रमा स्वास्थ्य लाभ दे सकते हैं। कुल मिलाकर यह सप्ताह आपके लिये अनुकूल रहने के आसार हैं।

कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिये सप्ताह के शुरुआती दिन चंद्रमा लाभ घर में होने से यह सप्ताह लाभकारी रहने की उम्मीद कर सकते हैं। हालांकि आपकी राशि के स्वामी बुध इस समय अष्टम भाव में गोचर कर रहे हैं जो आपके लिये सेहत के प्रति सचेत रहने के संकेत कर रहे हैं। वहीं कर्मभाव में शुक्र का गोचर आपके लिये कार्योन्नति के संकेत भी कर रहा है। खासकर कलाक्षेत्र से जुड़े जातकों को अपने प्रयास में सफलता मिल सकती है।

सप्ताह के पूर्वाध में चंद्रमा का गोचर आपकी राशि से 12वें घर में होगा। लंबे समय से यदि घर या गाड़ी लेने के लिये प्रयासरत हैं तो इस समय सफलता मिल सकती है। हालांकि धन भाव में गुरु व सुख भाव में शनि के वक्री होने से आपको सुख सुविधाओं का अभाव भी हो सकता है।

हो सकता है आपको किसी बड़ी खरीददारी के लिये कर्ज़ भी लेना पड़े लेकिन इसकी संभावनाएं भी प्रबल हैं कि यह सब आपके सुखद भविष्य के लिये हो। सप्ताह के उतर्राध में में चंद्रमा आपकी ही राशि में रहेंगें जो कि आपके मूड में थोड़ा चेंज ला सकते हैं। सप्ताहांत में धन भाव में चंद्रमा फाइनेंशियल कंडीशन में सुधार के संकेत भी कर रहे हैं।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल