1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. Saptahik Rashifal 24-30 December 2018: साल 2018 का अंतिम सप्ताह इन जातकों के लिए होगा खास, जानें अपना भविष्यफल

Saptahik Rashifal 24-30 December 2018: साल 2018 का अंतिम सप्ताह इन जातकों के लिए होगा खास, जानें अपना भविष्यफल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 24, 2018 11:12 am IST,  Updated : Dec 24, 2018 11:12 am IST

Saptahik Rashifal 24 December-30 December 2018: इस सप्ताह चंद्रमा और मंगल ने राशि परिवर्तन किया है। जिसका असर हर राशि के जातकों पर पड़ेगा। जानें कैसा बीतेगा आपका यह सप्ताह।

Weekly Horoscope
Weekly Horoscope

सिंह राशि
सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं जो कि वर्तमान में आपकी राशि से पांचवे स्थान में शनि के साथ गोचर कर कर रहे हैं। रोमांटिक लाइफ में इस समय परेशानी आ सकती है, संतान की चिंता भी आपको सता सकती है. प्रतियोगी परीक्षाओं की तयारी करने वाले जातकों के लिए भी समय संघर्ष वाला रहने के आसर हैं. हालाँकि इस सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा लाभ घर में रहेंगें जिससे यह सप्ताह आपके लिये लाभकारी रहने के योग भी बन रहे हैं।

सप्ताह के मध्य में चंद्रमा 12वें घर में गोचर करेंगें। खर्चों में तो बढ़ोतरी होगी लेकिन यह किसी अच्छे व आवश्यक व सदुपयोगी उद्देश्य के लिये होने के आसार हैं। आपके लिये सलाह है कि अपने बजट को ध्यान में रखते हुए जितनी चादर हो उतने ही पैर पसारे। अन्यथा तकलीफ बढ़ सकती है। सप्ताह के उतर्राध में चंद्रमा आपकी ही राशि में रहेंगें। अपने स्वभाव में कोई आवश्यक बदलाव भी आपको करना पड़ सकता है।

आप अपनी किसी व्यावहारिक कमी को दूर करने के लिये भी इस समय प्रयासरत रह सकते हैं। सप्ताह के अंतिम दिनों में चंद्रमा धन भाव में रहेंगें। अतीत में किये किसी निवेश से आपको इस समय लाभ मिल सकता है। वीकेंड आपके लिये अच्छा रहने वाला है। कुल मिलाकर सप्ताह मिले जुले परिणाम देने वाला रहने की उम्मीद कर सकते हैं।

कन्या राशि
कन्या राशि वाले जातकों के लिये सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा सप्तम घर में विचरण करेगें। जिन जातकों को किन्हीं कारणों से परिजनों से दूर रहना पड़ रहा है उन्हें अपने परिवार से मिलने के अवसर मिल सकते हैं। इस समय चंद्रमा के प्रभाव से शादीशुदा लाइफ काफी सुखद रहने के आसार हैं।

कार्यस्थल पर यदि पिछले कुछ समय कामकाज का काफी दबाव महसूस कर रहे हैं तो उससे भी राहत मिलने के आसार हैं। इसके पश्चात सप्ताह के मध्य तक चंद्रमा अष्टम भाव में गोचर करेंगें इस समय आप पर नकारात्मक विचार हावि हो सकते हैं। सेहत का ध्यान रखने की आवश्यकता भी आपको इस समय रहेगी। व्यर्थ धन व्यय का योग भी आपके लिये बन रहा है। जलीय मार्गों से यात्रा न करें। इसका स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

अगले दो दि चंद्रमा भाग्य स्थान में विचरण करेंगें जिससे आप काफी अच्छा महसूस करेंगें किसी बड़ी बला के टल जाने से भी स्वयं को सौभाग्यशाली महसूस कर सकते हैं। सप्ताह के अंतिम दिन चंद्रमा कर्मभाव में रहेंगें। वीकेंड पर विश्राम का मन बना रखा है तो प्रोग्राम फ्लॉप हो सकता है किसी काम को लेकर भागदौड़ हो सकती है।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल