1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. साप्ताहिक राशिफल: जानिए, नए साल के पहले सप्ताह में 12 राशियों पर कैसा रहेगा असर

साप्ताहिक राशिफल: जानिए, नए साल के पहले सप्ताह में 12 राशियों पर कैसा रहेगा असर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 31, 2018 09:08 am IST,  Updated : Dec 31, 2018 09:08 am IST

साल 2019 की शुरुआत हो गई है। जिसके साथ ही हम यह सोचने लगे है कि हमारा नया साल कैसा बीतेगा। आपकी लव लाइफ के लिए कैसा रहेगा, आपका प्यार आपको मिलेगा या नहीं।

राशिफल 2018
राशिफल 2018

मिथुन राशि
इस सप्ताह आपमें से अधिकांश व्यक्ति बहुत ही अच्छे मूड में रहेंगे और आपकी ही बदौलत आपके आस पास सभी व्यक्ति प्रसन्नचित्त रहेंगे। इस दौरान आपको कई लाभकारी परिवर्तन देखने को मिलेंगे। और आपका ध्यान घरेलु काम-काजों में ही केन्द्रित रहेगा और आप अपने खर्चों पर कड़ी नज़र बनाये रखेंगे। कार्यस्थल पर हो सकता है आपका मन न लगे और आप काम से कुछ समय के लिये छुट्टी लेने का मन बना लें। सप्ताह के शुरुआती दिनों में रोमांटिक लाइफ किसी बात को लेकर थोड़ी उठापटक हो सकती है। जो जातक प्रेम विवाह के इच्छुक हैं उन्हें परिजनों से अपेक्षित सहयोग इस समय कम ही मिलने के आसार हैं। आपके लिये सलाह है कि थोड़े समय के लिये घर वालों के सामने विवाह का प्रस्ताव न रखें। उचित समय आने पर ही आगे बढ़ें तो सब अच्छे से हो जायेगा। कुल मिलाकर सप्ताह आपके लिये अच्छा रहने के आसार है।  

कर्क राशि
यह सप्ताह आपके लिये नई उमंग, नया उत्साह लेकर आने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में अपने अतीत के कार्यों का आकलन कर सकते हैं। भविष्य की योजनाएं बनाने के लिहाज से भी समय आपके लिये अच्छा है हालांकि आप थोड़े कन्फ्यूज़न में भी रह सकते हैं इसलिये आपके लिये सलाह है कि किसी दोस्त या फिर घर के किसी बड़े बुजूर्ग की सहायता लें ताकि आप बेहतर निर्णय ले सकें। इस सप्ताह कई महत्वपूर्ण परिवर्तनों का अनुभव भी आप कर सकते हैं। कार्य के सिलसिले में मुमकिन है की आपको किसी ज़रूरी निर्णय लेने के लिए बुलाया जाए। आपके खर्चों में भी वृद्धि होगी। यह घर के किसी काम को लेकर ही होगा। आपमें से कुछ व्यक्ति अपनी माता या पिता के स्वास्थय को लेकर चिंतित हो सकते है। उनका ध्यान रखें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल