1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. साप्ताहिक राशिफल: जानिए, नए साल के पहले सप्ताह में 12 राशियों पर कैसा रहेगा असर

साप्ताहिक राशिफल: जानिए, नए साल के पहले सप्ताह में 12 राशियों पर कैसा रहेगा असर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 31, 2018 09:08 am IST,  Updated : Dec 31, 2018 09:08 am IST

साल 2019 की शुरुआत हो गई है। जिसके साथ ही हम यह सोचने लगे है कि हमारा नया साल कैसा बीतेगा। आपकी लव लाइफ के लिए कैसा रहेगा, आपका प्यार आपको मिलेगा या नहीं।

राशिफल 2018
राशिफल 2018

तुला राशि
यह सप्ताह आपके लिये काफी अच्छा रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में ही आपका मूड बड़ी तेजी से बदलेगा। कुछ अधूरे कार्यों को पूरा करने का दबाव आप पर हो सकता है। सप्ताह के मध्य में आपके लिये धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। इस सप्ताह आपको अपनी जीवनशैली में कुछ परिवर्तन लाने की ओर ध्यान केंद्रित करना होगा। विपरीत परिस्थितियों में खुद को ढाल लेने की अपनी खूबी से चंद कठिन हालातों से निकलना आसान होगा। इस हफ्ते आपको कुछ सरपराइज़ भी मिलेंगे। आपको किसी की तरफ से एक प्रस्ताव आ सकता है। उनके साथ अधिक से अधिक समय व्यतीत करें और फिर जानें कि आप उनके साथ पूरी जिंदगी बिता सकते है या नहीं। 

वृश्चिक राशि
इस सप्ताह आपके घर में खुशियों का तांता लगा रहेगा। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी और जीवन में कई बदलाव भी आएंगे और आप अच्छे भविष्य के लिए इन बदलावों को खुशी-खुशी स्वीकार करेंगे। साथी के साथ आपका रिश्ता प्यार से भरा रहेगा। और आप अगर अच्छे मूड में रहें तो आप एक रोमांटिक शाम का मज़ा ले सकते है। अविवाहित प्रेमी जातकों के लिये भी यह सप्ताह रोमांस से भरपूर रहने वाला है। कार्य स्थल में आपको थोड़ा सावधान रहने की ज़रुरत है क्योंकि कोई और आपके द्वारा किए गए कार्य का श्रेय ले सकता है। मेहनत के अनुसार फल न मिलने की चिंता भी सता सकती है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल