1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. साप्ताहिक राशिफल: जानिए, नए साल के पहले सप्ताह में 12 राशियों पर कैसा रहेगा असर

साप्ताहिक राशिफल: जानिए, नए साल के पहले सप्ताह में 12 राशियों पर कैसा रहेगा असर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 31, 2018 09:08 am IST,  Updated : Dec 31, 2018 09:08 am IST

साल 2019 की शुरुआत हो गई है। जिसके साथ ही हम यह सोचने लगे है कि हमारा नया साल कैसा बीतेगा। आपकी लव लाइफ के लिए कैसा रहेगा, आपका प्यार आपको मिलेगा या नहीं।

धनु राशिफल
धनु राशिफल

धनु राशि
इस सप्ताह आप एक सकारात्मक उर्जा से भरपूर समय व्यतीत करेंगे और व्यक्तिगत और व्यावसायिक स्तर पर सुखद समाचार प्राप्त करेंगे| व्यावसायियों के लिए यह समय बहुत ही सुनहरा रहेगा| अपनी कार्यक्षमता से वे हर चुनौती का डट कर सामना करेंगे और वरिष्ठ अधिकारियों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे| प्रशंसा और सफलता उनसे दूर नहीं रहेंगी| इस दौरान आप हर छोटी-बड़ी समस्याओं को चुटकी में ही समाधान निकाल लेंगे| और इसी कदर आप घरेलु मामलों को भी संभाल लेंगे| बच्चों की तरफ से भी खुशखबरी मिलने के आसार है| विवाहित जोड़े इस समय एक-दूसरें के और भी करीब आएँगे और रोमांचक समय बिताएंगे| आर्थिक रूप से खर्च बढ़ सकते हैं।

मकर राशि
आपकी राशि के स्वामी शनि इस समय आपकी राशि से 12वें स्थान में बैठे हैं। आमदनी व खर्च में संतुलन बनाकर चलें। मेहनत से बचने का प्रयास न करें। आपको अपनी मेहनत का फल शनिदेव अवश्य दिलवायेंगे. चंद्रमा सप्ताह की शुरुआत में आपकी राशि से छठे स्थान में रहेंगें। आपका आत्मबल मजबूत रहेगा। स्वास्थ्य बेहतर बने रहने की उम्मीद भी लगा सकते हैं। आपकी संचार कुशलता भी इस हफ्ते प्रभावित करने वाली रहेगी। सप्ताह के मध्य में चंद्रमा सप्तम भाव में रहेगें। लाइफ पार्टनर को लेकर थोड़ा चिंतित रह सकते हैं लेकिन यह चिंता लंबे समय तक नहीं रहेगी जल्द ही आप इससे बाहर निकल सकते हैं। सप्ताह के उतर्राध में चंद्रमा के अष्टम भाव में आने पर अपनी सेहत में उतार चढ़ाव देख सकते हैं। मौसमी बिमारियों से सचेत रहें। खान-पान व साफ-सफाई का थोड़ा ध्यान रखें। सप्ताह के अंतिम दिनों में चंद्रमा भाग्य स्थान में रहेंगें। सप्ताहांत पर किसी बड़ी मुश्किल से निजात मिलने से खुद को सौभाग्यशाली समझ सकते हैं। वीकेंड पर दान-पुण्य का कोई काम करें भाग्य में वृद्धि होगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल