1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. साप्ताहिक राशिफल(1 से 7 अक्तूबर तक): इन राशि वालों के लिए शुभ संकेत, जल्द मिल सकती है नौकरी

साप्ताहिक राशिफल(1 से 7 अक्तूबर तक): इन राशि वालों के लिए शुभ संकेत, जल्द मिल सकती है नौकरी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 01, 2018 08:53 am IST,  Updated : Oct 01, 2018 08:53 am IST

अक्टूबर माह का पहला सप्ताह में कुछ ग्रहों ने अपनी चाल बदली है। जिसका असर हर राशि के जातकों पर पड़ेगा। बिजनेस, नौकरी में लाभ के साथ-साथ कुछ राशियों को अपार धन की भी प्राप्ति हो सकती है। जानिए राशिनुसार आपका कैसा होगा यह सप्ताह।

rashifal 2018
rashifal 2018

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिये चंद्रमा सप्ताह की शुरुआत में 10वें स्थान में रहेंगे और जल्द ही लाभ घर में आ जायेंगें। इस समय आलस्य करने से बचें। जितनी मेहनत आप करेंगें उतना ही आपको लाभ भी मिलेगा। घर से लेकर दफ्तर तक आप अपने वरिष्ठ कर्मियों, अधिकारियों, सहयोगियों की पूरी सपोर्ट आपको मिल सकती है जिसके लिये आप उनका आभार भी प्रकट कर सकते हैं। सप्ताह के उतर्राध में 12वें भाव में चंद्रमा के आने से फाइनेशियल कंडीशन नियंत्रित रखना चुनौतिपूर्ण रह सकता है। खर्चों पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता रहेगी। लेन देन के मामलों में भी सतर्क रहें। सप्ताह के अंतिम दिनों में चंद्रमा आपकी ही राशि में रहेंगें। स्वयं से प्रेम करने की प्रवृति बढ़ने के आसार हैं। नई नई जगहों पर यात्रा का विचार भी आप बना सकते हैं। हमारी सलाह है कि यात्रा के दौरान सावधानी बरतें। इसी समय बुध भी धन भाव से पराक्रम में गोचर करेंगें। बुध का गुरु के साथ गोचर करना संकेत कर रहा है कि घर के बड़े बुजूर्गों की सलाह लेकर काम करेंगें तो लाभ मिल सकता है।

कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिये सप्ताह के आरंभ में चंद्रमा का गोचर भाग्य स्थान में हो रहा है। इस समय आप थोड़ा व्याकुल तो रहेगें लेकिन बावजूद उसके किसी तरह की हड़बड़ी नहीं करेंगें। अनुशासित बने रहेंगें। अपनी भौतिक संसाधनों में सपन्नता से आप गौरवान्वित हो सकते हैं। इस समय काफी ऊर्जावान रहेंगें और चीज़ों को सीखने की एक ललक भी आपमें रहेगी। सप्ताह के मध्य में कर्मभाव में चंद्रमा के आने से थोड़ा सुस्त हो सकते हैं। अपने भाई बहनों अथवा किसी खास दोस्त से सहयोग को लेकर भी असुरक्षित रहेंगें। कामकाज अथवा फाइनेंशियल दबाव से भी आपकी टेंशन बढ़ सकती है। सप्ताह के उतर्राध में लाभ घर में चंद्रमा के आने से संतुष्टि का भाव हो सकता है। अन्य प्राणियों के प्रति भी आप संवेदनशील रह सकते हैं। ललित कलाओं में भी आपकी रूचि बढ़ सकती है। घर से लेकर दफ्तर तक सम्मानित महसूस कर सकते हैं। सप्ताहांत पर दोस्तों को निमंत्रित कर सकते हैं। लाइफ पार्टनर व बच्चों के साथ भी वीकेंड पर समय बिताने से आपको खुशी मिल सकती है। किसी खास क्षेत्र में ज्ञानार्जन के लिये भी प्रयासरत रह सकते हैं। प्रियजनों के प्रति अपने उत्तरदायित्व को समझ सकते हैं। सप्ताह के अंतिम दिनों में ही राशि स्वामी बुध आपकी राशि से गोचर कर धन भाव में चले जायेंगें। बृहस्पति व बुध की धन भाव में युति आपके लिये पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने के योग बना रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल