1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. साप्ताहिक राशिफल (3 से 9 सितंबर तक): बुध का ग्रह परिवर्तन के साथ बदल रही है शनि की चाल, इन राशियों पर पड़ेगा सबसे बुरा असर

साप्ताहिक राशिफल (3 से 9 सितंबर तक): बुध का ग्रह परिवर्तन के साथ बदल रही है शनि की चाल, इन राशियों पर पड़ेगा सबसे बुरा असर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 03, 2018 09:23 am IST,  Updated : Sep 03, 2018 09:30 am IST

साप्ताहिक राशिफल 3 सितंबर से 9 सितंबर तक: इस सप्ताह के शुरुआत में ही बुध राशिपरिवर्तन कर सिंह राशि में प्रवेश कर चुका है। इसके साथ ही शनि भी अपनी चाल बदल सकता है। इसके अलावा चंद्रमा का गोचर हर राशि में अलग-अलग स्थान पर होगा। जिसका असर हर हर राशि के जातकों पर पड़ेगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका ये सप्ताह।

 Weekly horoscope 3rd september to 9th september- India TV Hindi
Weekly horoscope 3rd september to 9th september

धर्म डेस्क: इस सप्ताह के शुरुआत में ही बुध राशिपरिवर्तन कर सिंह राशि में प्रवेश कर चुका है। इसके साथ ही शनि भी अपनी चाल बदल सकता है। इसके अलावा चंद्रमा का गोचर हर राशि में अलग-अलग स्थान पर होगा। जिसका असर हर हर राशि के जातकों पर पड़ेगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका ये सप्ताह।

मेष राशि

आपके लिये यह सप्ताह मिले जुले परिणाम लेकर आने वाला रह सकता है। सप्ताह के शुरुआती दिन चंद्रमा का धन भाव में होना। आपके लिये धन प्राप्ति के योग बना रहा है। हालांकि जल्द ही चंद्रमा पराक्रमके स्थान पर चले जायेंगें जिससे सप्ताह के मध्य तक आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही कार्यस्थल पर भी आपके सामने चुनौतियां खड़ी हो सकती हैं। (बुध ने किया सिंह राशि पर प्रवेश, दिमागी काम और स्वास्थ्य पर पड़ेगा सबसे अधिक असर )

सप्ताह के उतर्राध में चंद्रमा सुख भाव में गोचर करेंगें जो कि आपके लिये काफी अच्छे संकेत कर रहे हैं। इसी समय आपकी राशि से भाग्य स्थान में शनि भी मार्गी हो रहे हैं। रुके हुए कार्यों में तेजी आ सकती है। भाग्य का भी इस समय आपको साथ मिलेगा।

व्यवसायी व राजनीति से जुड़े जातकों के लिये भी समय लाभकारी रह सकता है। आप अपने प्रतिद्वंदियों पर हावि रहेंगें। सप्ताहांत पर चंद्रमा पंचम भाव में रहेंगें। शिक्षा, संतान व संबंध के मामले में कोई खुशखबरी इस वीकेंड पर आपको मिल सकती है।

वृष राशि
वृषभ राशि वालों के लिये सप्ताह काफी अच्छा रहने की उम्मीद की जा सकती है। सप्ताह के आरंभ में चंद्रमा आपकी ही राशि में रहेंगें जिससे संभव है आप अपने आप पर ध्यान दें। आध्यात्मिक कार्यों की ओर भी आपका रूझान बढ़ सकता है। इसके पश्चात सप्ताह के मध्य तक चंद्रमा आपकी राशि से धन भाव में रहेंगें। (Jain Muni Tarun Sagar: तरुण सागर महाराज के कुछ ऐसे प्रवचन जो आपकी जिंदगी के हर मोड़ पर आएंगे काम )

सप्ताह के इन दिनों में आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर संतुष्ट रह सकते हैं। व्यवसायी जातक भी यदि धन संबंधी कोई परेशानी महसूस कर रहे हैं तो उससे निजात पाने का रास्ता निकाल सकते हैं। सप्ताह के उतर्राध में चंद्रमा आपकी राशि से पराक्रम भाव में गोचर करेंगें। इस समय कार्यस्थल पर काम का दबाव बढ़ सकता है। इसी समय शनि भी आपकी राशि से अष्टम भाव में वक्री से मार्गी हो रहे हैं।

यह योग आपके लिये लंबी यात्राओं के योग बना रहा है। फाइनेंशियली भी काफी अच्छे संकेत दिखाई दे रहे हैं। यदि लंबे समय से किसी को उधार दिये गये पैसे की वापसी नहीं हुई है तो प्रयास करें इस समय सफलता मिल सकती है। कुल मिलाकर पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल लाइफ तक अनुकूल परिणाम लेकर आने वाला रहने के आसार हैं।

वीकेंड पर सुख भाव के चंद्रमा आपको काफी सुकून देने वाले हैं। परिजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत करने को मिल सकता है। भौतिक सुख साधनों में वृद्धि के संकेत भी हैं।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल