1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. साप्ताहिक राशिफल 11 से 17 मार्च: इस सप्ताह इन राशि वाले जातक को मिलेगा प्यार और नौकरी

साप्ताहिक राशिफल 11 से 17 मार्च: इस सप्ताह इन राशि वाले जातक को मिलेगा प्यार और नौकरी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 11, 2019 08:23 am IST,  Updated : Mar 11, 2019 08:29 am IST

मेष राशि वालों के लिये स्वास्थ्य के मामले में समय थोड़ा सचेत रहने का है। पेट संबंधी समस्याओं का ध्यान रखने की आवश्यकता है। अपने खान पान पर ध्यान देंगें तो चीज़ें नियंत्रित हो जायेंगी। वहीं बात करें रोमांटिक लाइफ की आपके लिये माहौल अनुकूल रहने वाला है।

धनु राशिफल
धनु राशिफल

धनु राशि: धनु राशि वालों को स्वास्थ्य के मामले में थोड़ी सावधानियां बरतने की आवश्यकता है विशेषकर ज्वाइंट पेन की समस्या आपको रह सकती है। इसके लिये चिकित्सीय परामर्श अवश्य लें। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो समय यहां भी आपके लिये उत्साहजनक संकेत नहीं कर रहा। जो जातक किसी खास को अपने दिल की बात कहना चाहते हैं उनके लिये भी फिलहाल समय सही नहीं है। शादीशुदा जातकों के लिये मार्च का महीना काफी अच्छा रहने के आसार हैं। आपके रिश्तों में इस महीने प्यार प्रेम बना रहेगा। जिनकी अनबन चल रही है उनके लिये भी यह महीना रंगभरा रहने वाला है। करियर के मामले में व्यवसायी जातकों के लिये बहुत अच्छा समय है आपके लिये नये लाभ के संकेत मार्च के महीने में मिल रहे हैं। कार्योन्नति के योग भी आपके लिये बन रहे हैं। नौकरीशुदा जातकों के लिये भी समय ग्रोथ वाला रहने के आसार हैं। फाइनेंशियली देखा जाए तो आपकी आर्थिक स्थिति इस महीने में मजबूत रहेगी। धन वृद्धि के आसार नज़र आ रहे हैं। यात्रा पर खर्च बढ़ सकता है लेकिन आपकी खुशी के आगे यह खर्च कुछ भी नहीं है। 

मकर राशि: मकर राशि वालों के लिये मार्च महीने में स्वास्थ्य में सुधार होने के पूरे आसार बन रहे हैं जिससे आपके लिये हेल्थ के मामले में अच्छा समय कहा जा सकता है। लव लाइफ के लिये भी यह समय अनुकूल रहने वाला है। जो जातक किसी खास तक अपना मैसेज पंहुचाना चाहते हैं उन्हें भी सकारात्मक जवाब मिल सकता है। विवाह के लिये प्रयासरत जातकों के लिये भी विवाह के योग बन रहे हैं। दांपत्य जीवन की बात करें तो शुरुआती दिनों में समय मिलाजुला रहेगा लेकिन आगे चलकर जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं। करियर के मामले में व्यवसायी जातकों के लिये शुरुआत थोड़ी धीमी रह सकती है, लेकिन आगे बड़े लाभ के मिलने के आसार हैं, नौकरीशुदा जातकों के लिये अनुकूल समय कहा जा सकता है। लाभ मिलने के योग हैं। फाइनेंस के मामले में नये लाभ के संकेत आपके लिये बन रहे हैं। संचित धन में वृद्धि हो सकती है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल