1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. साप्ताहिक राशिफल 11 से 17 मार्च: इस सप्ताह इन राशि वाले जातक को मिलेगा प्यार और नौकरी

साप्ताहिक राशिफल 11 से 17 मार्च: इस सप्ताह इन राशि वाले जातक को मिलेगा प्यार और नौकरी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 11, 2019 08:23 am IST,  Updated : Mar 11, 2019 08:29 am IST

मेष राशि वालों के लिये स्वास्थ्य के मामले में समय थोड़ा सचेत रहने का है। पेट संबंधी समस्याओं का ध्यान रखने की आवश्यकता है। अपने खान पान पर ध्यान देंगें तो चीज़ें नियंत्रित हो जायेंगी। वहीं बात करें रोमांटिक लाइफ की आपके लिये माहौल अनुकूल रहने वाला है।

कुंभ राशि
कुंभ राशि

कुंभ राशि: हेल्थ के मामले में कुंभ राशि वालों के लिये समय अच्छा कहा जा सकता है हालांकि मानसिक तौर पर भय की आशंका लगातार बनी रह सकती है। लव के मामले में समय अनुकूल नहीं है। हो सकता है पार्टनर से आपकी जो अपेक्षाएं हैं वह पूरी न हों। यदि किसी के सामने अपने प्यार का इजहार करना चाहते हैं तो यह समय इसके लिये सही नहीं है। शादीशुदा जातकों की लाइफ अच्छी रहने के आसार हैं हालांकि आपको भी किसी अन्य के प्रभाव में आने से बचने की आवश्यकता है ऐसा न हो कि किसी थर्ड पर्सन के बहकावे में आकर आप अपने हंसते खेलते जीवन में मुश्किलों को निमंत्रण दे बैठें। करियर के मामले में व्यवसायी जातकों के लिये समय काफी अच्छा है। नौकरीशुदा जातकों के लिये हालात सामान्य बने रहने के आसार हैं। फाइनेंस की बात करें तो आपके लिये धन वृद्धि के योग इस माह में बन रहे हैं। हालांकि किसी को कर्ज़ के रूप में धन देना पड़े तो थोड़ा सतर्क रहें इस मामले में आपको नुक्सान भी उठाना पड़ सकता है। 

मीन राशि: हेल्थ के मामले में मीन जातकों के लिये समय मिला जुला रहने के आसार हैं। इसलिये आपको अपनी सेहत पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है, लापरवाही न बरतें। रोमांटिक लाइफ के लिये भी समय मिलाजुला रहेगा, जो जातक लव मैरिज के इच्छुक हैं उन्हें परिजनों का सहयोग हो सकता है न मिले। शादीशुदा जातकों की लाइफ में यदि कोई परेशानी चल रही है तो उसमें सुधार की संभवानाएं फिलहाल थोड़ी कम हैं हालांकि आगे चलकर आप एक बेहतर लाइफ का आनंद भी ले सकते हैं। करियर के मामले में व्यवसायी जातकों के लिये समय अनुकूल नहीं है। कुछ नया करना चाहते हैं, बिजनेस को विस्तार देना चाहते हैं तो अभी आपको इंतजार करने की आवश्यकता है। नौकरीशुदा जातकों पर काम का काफी दबाव रह सकता है। काम के दौरान सावधानी रखें कोई चूक आपकी प्रतिष्ठा को ठेस पंहुचा सकती है। टारगेट पूरा करने में दिक्कत आ सकती है। ऑफिस की पोलिटिक्स से भी दूर ही रहें तो बेहतर रहेगा। फाइनेंस के मामले में हालात सामान्य रह सकते हैं। आपके लिये अच्छी खबर यह है कि यदि आपने गत दिनों में प्रोपर्टी में कहीं निवेश किया है तो उसका लाभ आपको इस समय मिल सकता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल