1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. साप्ताहिक राशिफल 11 से 17 मार्च: इस सप्ताह इन राशि वाले जातक को मिलेगा प्यार और नौकरी

साप्ताहिक राशिफल 11 से 17 मार्च: इस सप्ताह इन राशि वाले जातक को मिलेगा प्यार और नौकरी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 11, 2019 08:23 am IST,  Updated : Mar 11, 2019 08:29 am IST

मेष राशि वालों के लिये स्वास्थ्य के मामले में समय थोड़ा सचेत रहने का है। पेट संबंधी समस्याओं का ध्यान रखने की आवश्यकता है। अपने खान पान पर ध्यान देंगें तो चीज़ें नियंत्रित हो जायेंगी। वहीं बात करें रोमांटिक लाइफ की आपके लिये माहौल अनुकूल रहने वाला है।

तुला राशि
तुला राशि

तुला राशि: तुला जातकों के लिये हेल्थ सामान्य रहेगा फिर भी हल्की-फुल्की किसी परेशानी का सामना कर रहे हैं तो अच्छे अवलोकन करें, चिकित्सीय परामर्श लेकर संदेह को दूर करें अच्छा महसूस करेंगें। लव लाइफ की बात करें तो हालात सामान्य बने रहेंगें। किसी तरह के उतार-चढ़ाव के संकेत फिलहाल नहीं दिखाई दे रहे। जो जातक किसी के साथ रिलेशनशिप शुरु करना चाहते हैं उनके लिये भी सही समय है। विवाहित जातकों के लिये सलाह है कि किसी अन्य व्यक्ति के बहकावे में आकर अपनी रिलेशनशिप खराब न करें। आप दोनों को ही मिलजुलकर अपने मसलों को निपटाना चाहिए। करियर के मामले में बिजनेस करने वाले जातकों के लिये बहुत अच्छा समय है, धन लाभ के योग आपके लिये बन रहे हैं। अपनी टीम का विस्तार भी कर सकते हैं। किसी के साथ पार्टनर्शिप करना चाहते हैं तो उसके लिये भी आगे बढ़ सकते हैं। नौकरीशुदा जातकों के लिये हालात सामान्य बने रहने के आसार हैं। कामकाज में तेजी आ सकती है। आप पर काम का दबाव भी बढ़ सकता है। जो जातक लंबे समय से काम की तलाश कर रहे हैं उन्हें भी सफलता मिल सकती है। फाइनेंशियली बात करें तो आपके लिये धन वृद्धि के संकेत मार्च का महीना कर रहा है। कुल मिलाकर स्थिति लाभकारी कही जा सकती है। 

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वालों के लिये हेल्थ के मामले में पेट से संबंधित परेशानियां बढ़ सकती हैं, मोटापे की समस्या से भी आपको झूझना पड़ सकता है। आपकी राशि से छठे घर में क्रूर ग्रह के होने से रक्त संबंधी दिक्कतें भी हो सकती हैं। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो स्थिति सामान्य रहेगी। जो जातक एक नई शुरुआत करना चाहते हैं उनके लिये भी समय सही है। विवाहित जातकों के लिये शुरुआती समय थोड़ा मुश्किलों भरा रहेगा इसे धैर्य व विवेक से काम लेते हुए गुजार लें आगे चलकर सब बढ़िया होगा। करियर के मामले में व्यवसायी जातकों के लिये ग्रोथ का समय है। नौकरीशुदा जातकों के लिये भी समय बढ़िया कहा जा सकता है। जो जातक अभी तक रोजगार से वंचित हैं उन्हें भी अच्छा मौका मिल सकता है। धन के मामले में स्थिति लाभकारी कही जा सकती है हालांकि धन भाव में विषयोग के होने से अतिरिक्त खर्चे बढ़ सकते हैं जिन पर अंकुश लगाने की आवश्यकता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल