1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. साप्ताहिक राशिफल 18 से 24 फरवरी: इस सप्ताह इन 5 राशियों को मिलेगा नौकरी और बिजनेस में लाभ

साप्ताहिक राशिफल 18 से 24 फरवरी: इस सप्ताह इन 5 राशियों को मिलेगा नौकरी और बिजनेस में लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 18, 2019 06:45 am IST,  Updated : Feb 18, 2019 06:45 am IST

यह सप्ताह आपके लिये काफी रोमांचक रहने के आसार हैं। आपके जीवन में कुछ ऐसे बदलाव हो सकते हैं जिनके लिए आप काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। अविवाहित जातकों को अपना जीवनसाथी मिले इसकी भी पूरी संभावना है। 

horoscope 2019- India TV Hindi
horoscope 2019

मेष राशि: यह सप्ताह आपके लिये काफी रोमांचक रहने के आसार हैं। आपके जीवन में कुछ ऐसे बदलाव हो सकते हैं जिनके लिए आप काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। अविवाहित जातकों को अपना जीवनसाथी मिले इसकी भी पूरी संभावना है। विवाहित जातकों का दांपत्य जीवन भी खुशगवार रहने के आसार हैं। सेहत के प्रति थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। एक सकारात्मक ऊर्जा के साथ आप अपने कार्यों को अंजाम देंगें। मेहनत के साथ थोड़ी रचनात्मकता आपके कार्य को और बेहतर कर सकती है जिसकी क्षमता आपके अंदर है। व्यावसायिक रुप से भी यदि कोई परियोजना आपकी लटकी हुई है तो प्रयासरत रहें सिरे चढ़ने के आसार हैं। निवेश करना भी फायदे मंद साबित हो सकता है। 

वृषभ राशि: यह सप्ताह आपके लिये सुखद रहने की उम्मीद की जा सकती है। जीवन में कई बार छोटी-छोटी चीजें भी बड़ी खुशी प्रदान करती हैं आपके साथ भी इस सप्ताह ऐसा हो सकता है। किसी पुराने एवं घनिष्ठ मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात करने का अवसर मिल सकता है। यदि कहीं बाहर घूमने के लिये जाने की योजना बना रहें तो यह सप्ताह उसके लिये बिल्कुल उचित है। अपने साथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का अवसर आपको मिल सकता है। यदि गत दिनों से कोई दिक्कत आपको परेशान कर रही है तो उसका भी समाधान होने के आसार हैं। कामकाज और व्यावसायिक दृष्टि से सप्ताह आपके लिये सामान्य रहने के आसार हैं। आर्थिक रुप से देखा जाए तो इस सप्ताह आपको अपनी जेब हल्की करनी पड़ सकती है लेकिन ध्यान रखें खुशियों की कोई कीमत नहीं होती। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल