1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. साप्ताहिक राशिफल 18 से 24 फरवरी: इस सप्ताह इन 5 राशियों को मिलेगा नौकरी और बिजनेस में लाभ

साप्ताहिक राशिफल 18 से 24 फरवरी: इस सप्ताह इन 5 राशियों को मिलेगा नौकरी और बिजनेस में लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 18, 2019 06:45 am IST,  Updated : Feb 18, 2019 06:45 am IST

यह सप्ताह आपके लिये काफी रोमांचक रहने के आसार हैं। आपके जीवन में कुछ ऐसे बदलाव हो सकते हैं जिनके लिए आप काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। अविवाहित जातकों को अपना जीवनसाथी मिले इसकी भी पूरी संभावना है। 

सिंह राशिफल
सिंह राशिफल

सिंह राशि: यदि पिछले कुछ समय से आप कुछ परेशानियों से घिरे हुए हैं तो इस सप्ताह इनसे आपको निजात मिलने की पूरी उम्मीद है। करियर एवं व्यवसाय के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिये बहुत बेहतर रहने के आसार हैं। लंबित कार्यों को करने के लिहाज से यह आपके लिये एक सुनहरे अवसर की तरह है। कार्यस्थल पर भी आपके काम की सराहना हो सकती है। रोमांटिक जीवन की दृष्टि से देखा जाये तो यह समय बहुत ज्यादा बेहतर तो नहीं लेकिन बेहतर रहने की उम्मीद कर सकते हैं कुल मिलाकर आपके प्रेम जीवन को लेकर कहा जा सकता है कि रिश्तों पर जमीं बर्फ पिघलेगी और गरमाहट आ सकती है। प्रेम से वंचित जातक तलाश जारी रखें हमसफर मिलने के पूरे आसार हैं। 

कन्या राशि: इस सप्ताह आपको अपनी काबिलियत दिखाने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं जिनसे आपका आत्मविश्वास और मजबूत होगा। कार्यस्थल पर आपका अनपेक्षित प्रदर्शन से सबको हैरत में डाल सकता है। व्यावसायिक तौर पर आपको अपनी परियोजना के सिरे चढ़ने का सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है। रुका हुआ पैसा मिलने से भी आपको खुशी मिल सकती है। निवेश करने के लिये यह आपके लिये बहुत उचित समय है। रोमांटिक जीवन को मधुर और रोमांचक बनाने के लिये आपको अतिरिक्त प्रयास करने पड़ेंगें आप अपने साथी को सरप्राइज़ देकर उस लम्हे का लुत्फ उठा सकते हैं। आर्थिक रुप से आपके लिये सलाह है कि उधार सोच समझकर ही दें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल