1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. साप्ताहिक राशिफल 18 से 24 फरवरी: इस सप्ताह इन 5 राशियों को मिलेगा नौकरी और बिजनेस में लाभ

साप्ताहिक राशिफल 18 से 24 फरवरी: इस सप्ताह इन 5 राशियों को मिलेगा नौकरी और बिजनेस में लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 18, 2019 06:45 am IST,  Updated : Feb 18, 2019 06:45 am IST

यह सप्ताह आपके लिये काफी रोमांचक रहने के आसार हैं। आपके जीवन में कुछ ऐसे बदलाव हो सकते हैं जिनके लिए आप काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। अविवाहित जातकों को अपना जीवनसाथी मिले इसकी भी पूरी संभावना है। 

मिथुन राशिफल
मिथुन राशिफल

मिथुन राशि: आपको इस सप्ताह थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। साथी के साथ अपनी गतिविधियों एवं व्यस्तताओं को सांझा करते रहें अन्यथा गलफहमी से मनमुटाव होने की नौबत आ सकती है। कार्यस्थल पर जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें इसका नकारात्मक प्रभाव आपके प्रदर्शन पर पड़ सकता है। व्यावसायिक दृष्टि से भी यह समय आपके लिये परियोजना को क्रियान्वित करने या किसी परियोजना में निवेश करने के लिये भी अनुकूल नहीं है। बेहतर होगा अभी निवेश करने के अपने निर्णय को कुछ समय के लिये स्थगित कर दें। हो सकते अपनी सोच सकारात्मक रखें और धैर्य के साथ हर पहलु पर विचार विमर्श कर ही कोई फैसला लें। सुबह शाम थोड़ा समय ध्यान के लिये निकालना आपको काफी राहत दे सकता है। सप्ताहांत तक चीजें सामान्य होने की उम्मीद की जा सकती है। 

कर्क राशि: इस सप्ताह आपके लिये फुर्सत के पल ढूंढना मुश्किल हो सकता है। अचानक मिली अत्यधिक जिम्मेदारियों का बोझ आपको व्यस्त और तनावग्रसत कर सकता है। परिवार को समय न दे पाने से जीवनसाथी के साथ भी संबंध प्रभावित हो सकते हैं। अविवाहित प्रेमी जातकों के लिये भी अपने साथी को समझा पाना बेहद मुश्किल हो सकता है। हो सके तो अपने व्यक्तिगत एवं व्यावसायिक जीवन में संतुलन बनाकर रखें। बहुत व्यस्त समय के बीच कुछ क्षण ध्यान के लिये निकालें इससे आपके तनाव में कुछ कमी आ सकती है। परिजनों को अपनी व्यस्ता के बारे में बताएं हो सके तो उनकी मदद लें इससे आपके संबंधों में विश्वास का धागा और मजबूत होगा। इस सप्ताह खर्च देख भाल कर ही करें तो बेहतर है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल