1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. साप्ताहिक राशिफल 18 से 24 फरवरी: इस सप्ताह इन 5 राशियों को मिलेगा नौकरी और बिजनेस में लाभ

साप्ताहिक राशिफल 18 से 24 फरवरी: इस सप्ताह इन 5 राशियों को मिलेगा नौकरी और बिजनेस में लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 18, 2019 06:45 am IST,  Updated : Feb 18, 2019 06:45 am IST

यह सप्ताह आपके लिये काफी रोमांचक रहने के आसार हैं। आपके जीवन में कुछ ऐसे बदलाव हो सकते हैं जिनके लिए आप काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। अविवाहित जातकों को अपना जीवनसाथी मिले इसकी भी पूरी संभावना है। 

धनु राशिफल
धनु राशिफल

धनु राशि: यह सप्ताह कुछ नया करने का है। किसी नई योजना को शुरु करने का है। आप अपने अंदर एक नई ऊर्जा, एक नई स्फूर्ति महसूस कर सकते हैं। कार्यस्थल पर अपने नए एवं रचनात्मक विचारों से आप अपने सहकर्मियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों पर अपनी छाप छोड़ने में कामयाब होंगें। हालांकि आपके लिये सप्ताह कुल मिलाकर अच्छा रहने के आसार हैं फिर भी अति उत्साह आपके बने बनाए काम को बिगाड़ सकता है। कुछ नया करने के चक्कर में आपके निरंतरता में चलने वाले कार्य प्रभावित हो सकते हैं जिससे कार्यस्थल पर आपकी छवि भी खराब हो सकती है। व्यवसायी जातक भी सावधान रहें और कार्य या डील संबंधी कागजात अच्छे से जांच लें रुकावट आने की प्रबल संभावना है। इस सप्ताह रोमांटिक जीवन का आनंद अच्छे से ले सकते हैं। 

मकर राशि: इस सप्ताह आपको अपने जीवन के हर क्षेत्र में नए अवसर मिलने के आसार हैं। प्रेम में चोट खाये जातकों को नया प्यार मिल सकता है। वर्तमान नौकरी से असंतुष्ट जातकों को नए अवसर सुलभ हो सकते हैं। करियर की पहली नौकरी का ऑफर भी कुछ जातकों को मिल सकता है। विवाहित जातकों में से कुछ के घर नया मेहमान आने की संभावना है। व्यावसायिक रुप से आपकी नई परियोजना सिरे चढ़ सकती है। किसी नई परियोजना में निवेश करने का विचार भी कर सकते हैं। अनपेक्षित धन प्राप्ति के योग भी बन सकते हैं। रिश्तों में एक ताजगी महसूस कर सकते हैं। आर्थिक रुप से आपको सचेत रहना होगा अतिरिक्त खर्च बढ़ने के भी आसार हैं। नई जगहों पर जाने का मौका भी मिल सकता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल