1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. साप्ताहिक राशिफल 18 से 24 फरवरी: इस सप्ताह इन 5 राशियों को मिलेगा नौकरी और बिजनेस में लाभ

साप्ताहिक राशिफल 18 से 24 फरवरी: इस सप्ताह इन 5 राशियों को मिलेगा नौकरी और बिजनेस में लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 18, 2019 06:45 am IST,  Updated : Feb 18, 2019 06:45 am IST

यह सप्ताह आपके लिये काफी रोमांचक रहने के आसार हैं। आपके जीवन में कुछ ऐसे बदलाव हो सकते हैं जिनके लिए आप काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। अविवाहित जातकों को अपना जीवनसाथी मिले इसकी भी पूरी संभावना है। 

कुंभ राशिफल
कुंभ राशिफल

कुंभ राशि: यह सप्ताह आपके लिये कुछ हसीन और यादगार पल लेकर आ सकता है। यदि पिछले कुछ समय से आप कहीं यात्रा पर जाने की योजना बना रहे हैं तो यह समय यात्रा पर जाने के लिये बिल्कुल उचित है। परिजनों के साथ किसी सामाजिक, सांस्कृतिक या धार्मिक समारोह में शिरकत भी कर सकते हैं। कामकाज के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिये सामान्य रहने के आसार हैं। आर्थिक रुप से आपके लिये समय भविष्य के लिये बचत करने का है। लेकिन कुछ खर्च ऐसे होते हैं जिन्हें आप चाह कर भी नहीं टाल सकते, आपको चिंतित रहने की जरुरत नहीं है आप यह खर्च वहन करने में सक्षम होंगें इसकी पूरी संभावना है। एक बेहतर दांपत्य जीवन का आनंद इस सप्ताह आप ले सकते हैं। अविवाहित जातक भी अपने प्यार के साथ अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं। 

मीन राशि: यदि पिछले कुछ समय से आपके जीवन में उथल-पुथल मची हुई है तो इस सप्ताह आपको कुछ शांति मिलने के आसार हैं। कामकाज के दबाव से राहत मिल सकती है व परिवार के साथ बेहतर समय गुजारने का मौका मिल सकता है। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात आपको प्रसन्नचित कर सकती है। आप अपने अंदर आलस्य को जाते हुये और सकारात्मक उत्साह को आते हुए महसूस कर सकते हैं। हालांकि इसके लिये आपको अपने व्यवहार में भी कुछ परिवर्तन लाने की जरुरत महसूस हो सकती है। हर मामले में अपनी टांग अड़ाने से बचें इससे आपकी छवि खराब हो सकती है। आपकी सकारात्मक ऊर्जा का सदुपयोग करें नकारात्मक कार्यों से बचकर रहें तो बेहतर है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल