1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. साप्ताहिक राशिफल 8 से 14 अप्रैल: चैत्र नवरात्रि का ये सप्ताह, इन राशियों पर बना रहेगा मां दुर्गा का आशीर्वाद

साप्ताहिक राशिफल 8 से 14 अप्रैल: चैत्र नवरात्रि का ये सप्ताह, इन राशियों पर बना रहेगा मां दुर्गा का आशीर्वाद

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 08, 2019 09:18 am IST,  Updated : Apr 08, 2019 09:18 am IST

यदि पिछले कुछ दिनों से कुछ ऐसा जिसे आप करना चाहते हैं लेकिन कर नहीं पा रहे हैं तो प्रयासरत रहें इस सप्ताह आपको सफलता मिलने की पूरी संभावना है। आप अपने जीवन में एक नयेपन को महसूस कर सकते हैं। करियर को लेकर भी आपकी परेशानी दूर हो सकती है हो सकता है आपको कोई बेहतर अवसर उपलब्ध हो।

तुला राशि
तुला राशि

तुला राशि: जब मुसीबत आती है तो हर ओर से आती है आपके लिए भी यह सप्ताह कुछ इसी तरह का हो सकता है। हालांकि समस्याएं बहुत छोटी होंगी लेकिन इस समय वे आपको किसी पहाड़ से कम दिखाई नहीं देंगी। सबसे बड़ी समस्या आर्थिक रुप से होती है इस सप्ताह आपको भी आर्थिक तंगी का शिकार होना पड़ सकता है। इसी आर्थिक तंगी की वजह घरेलु कलह हो सकती है, जिसका प्रभाव कार्यस्थल पर आपकी कार्यक्षमता और कार्यकुशलता पर भी पड़ेगा। इसलिये जितना हो सके सप्ताहांत तक संयम बना कर रखें, मन में इस विचार को धारण कर लें कि परिस्थितियां एक हर समय एक जैसी नहीं होती, हर रात के बाद सूर्योदय निश्चित है अत: सप्ताहांत पर आपके जीवन में भी फिर से उजाला होने और चेहरे पर खुशियों की किरणें बिखरने के आसार हैं। 

वृश्चिक राशि: पिछले कुछ समय से यदि आप काफी कठिन समय से गुजरे हैं तो इस सप्ताह आपका कठिन काल समाप्त होने के आसार हैं। व्यावसायिक रुप से आपकी अधर में लटकी परियोजना को हरी झंडी मिल सकती है। निवेश करने के लिये भी यह उचित समय है। कार्यस्थल पर आपको अपने बेहतर प्रदर्शन का पुरस्कार मिल सकता है। आर्थिक रुप से आपकी स्थिति पहले से काफी बेहतर होने की उम्मीद की जा सकती है। प्रेमी जातकों के लिये काफी मस्ती भरा सप्ताह रहने की संभावना है। विवाहित जातकों का रोमांटिक जीवन भी काफी अच्छे से गुजरने और संबंधों में प्रगाढ़ता आने की संभावना है। अपनी उन्नति के जश्न में परिवार के साथ मिलकर खुशियां मना सकते हैं। आपकी उपलब्धि पर आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा भी बढ़ने के आसार हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल