1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. साप्ताहिक राशिफल 8 से 14 अप्रैल: चैत्र नवरात्रि का ये सप्ताह, इन राशियों पर बना रहेगा मां दुर्गा का आशीर्वाद

साप्ताहिक राशिफल 8 से 14 अप्रैल: चैत्र नवरात्रि का ये सप्ताह, इन राशियों पर बना रहेगा मां दुर्गा का आशीर्वाद

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 08, 2019 09:18 am IST,  Updated : Apr 08, 2019 09:18 am IST

यदि पिछले कुछ दिनों से कुछ ऐसा जिसे आप करना चाहते हैं लेकिन कर नहीं पा रहे हैं तो प्रयासरत रहें इस सप्ताह आपको सफलता मिलने की पूरी संभावना है। आप अपने जीवन में एक नयेपन को महसूस कर सकते हैं। करियर को लेकर भी आपकी परेशानी दूर हो सकती है हो सकता है आपको कोई बेहतर अवसर उपलब्ध हो।

मिथुन राशि
मिथुन राशि

मिथुन राशि: यह सप्ताह आपके लिये बदलावों से भरा सप्ताह हो सकता है, घर से लेकर दफ्तर, व्यवहार से लेकर विचार किसी भी क्षेत्र में बदलाव करने पड़ सकते हैं। सच्ची निष्ठा से प्रेम करने वाले प्रेमी जातकों के लिये सप्ताह थोड़ा मुश्किल हो सकता है। किसी भी परिस्थिति का सामना करने के लिये तैयार रहें। इस मामले में जो होता है अच्छे के लिये होता है सोच कर अपने आपको विषाद में पड़ने से बचा सकते हैं और एक नए जीवन की शुरुआत कर सकते हैं। दांपत्य जीवन काफी अच्छा रहने के आसार हैं। आर्थिक रुप से सप्ताह आपके लिये मुला-जुला रहने के आसार हैं। जिस गति से पैसा आ रहा है उसी गति से खर्च भी होगा। सेहत के प्रति सचेत रहें, तरल पेय पदार्थों का सेवन फायदे मंद रह सकता है। 

कर्क राशि: कुछ छोटी मोटी चिंताओं को नजरअंदाज कर दें तो यह सप्ताह आपके लिये काफी मस्ती भरा रहने के आसार हैं। परिवार व दोस्तों के साथ बिताने के लिये भरपूर समय मिलने के आसार हैं। यदि आप कहीं घूमने का कार्यक्रम बना रहे हैं तो सावधान रहें विशेषकर स्वयं वाहन चलाने से बचें दुर्घटनाग्रस्त होने के आसार हैं। कार्यस्थल पर स्थिति सामान्य रहने के आसार हैं। व्यवसायी जातक नई परियोजना का खाका तैयार कर सकते हैं। निवेश करने के लिये भी यह समय उचित है। आर्थिक रुप से आपको बचत करने पर ध्यान देने की जरुरत है। कुछ खर्चों में कटौती करेंगें तो राह आसान होगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल