1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. साप्ताहिक राशिफल 8 से 14 अप्रैल: चैत्र नवरात्रि का ये सप्ताह, इन राशियों पर बना रहेगा मां दुर्गा का आशीर्वाद

साप्ताहिक राशिफल 8 से 14 अप्रैल: चैत्र नवरात्रि का ये सप्ताह, इन राशियों पर बना रहेगा मां दुर्गा का आशीर्वाद

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 08, 2019 09:18 am IST,  Updated : Apr 08, 2019 09:18 am IST

यदि पिछले कुछ दिनों से कुछ ऐसा जिसे आप करना चाहते हैं लेकिन कर नहीं पा रहे हैं तो प्रयासरत रहें इस सप्ताह आपको सफलता मिलने की पूरी संभावना है। आप अपने जीवन में एक नयेपन को महसूस कर सकते हैं। करियर को लेकर भी आपकी परेशानी दूर हो सकती है हो सकता है आपको कोई बेहतर अवसर उपलब्ध हो।

horoscope- India TV Hindi
horoscope Image Source : PIXABY

मेष राशि: यदि पिछले कुछ दिनों से कुछ ऐसा जिसे आप करना चाहते हैं लेकिन कर नहीं पा रहे हैं तो प्रयासरत रहें इस सप्ताह आपको सफलता मिलने की पूरी संभावना है। आप अपने जीवन में एक नयेपन को महसूस कर सकते हैं। करियर को लेकर भी आपकी परेशानी दूर हो सकती है हो सकता है आपको कोई बेहतर अवसर उपलब्ध हो। व्यवसायी हैं तो अपनी नई परियोजना को सिरे चढ़ाने का यह उचित समय है। आपका रोमांटिक जीवन भी काफी अच्छा रहने की संभावना है। अपने साथी के साथ कहीं घुमने का कार्यक्रम बनायें, साथी के साथ बिताया यह समय आपके लिये एक खुशियों से परिपूर्ण यादगार साबित हो सकते हैं। 

वृषभ राशि: हाल ही में विद्यार्थी जीवन से कामकाजी जीवन की शुरुआत करने के इच्छुक जातकों को अपने क्षेत्र में शुरुआत का बेहतर अवसर मिल सकता है। करियर और व्यवसाय के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिये दिशा निर्धारक हो सकता है। आपका स्वभाव भी काफी अच्छा रहने के आसार हैं जिससे आप अपने आस पास एक सकारात्मक उर्जा के संचार को महसूस कर सकेंगें। आर्थिक रुप से भी आपको इस सप्ताह काफी लाभ मिलने के आसार हैं। रुका हुआ पैसा या पूर्व में किये निवेश से धन लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य की ओर थोड़ा ध्यान देने की जरुरत महसूस हो सकती हैं, अपने जीवनसाथी और परिजनों की सेहत के प्रति भी सचेत रहें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल