1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. साप्ताहिक राशिफल 26 नवंबर से 2 दिसंबर: महीने का अंतिम सप्ताह इन राशियों के लिए होगा भाग्यशाली, जानें अपना भविष्य

साप्ताहिक राशिफल 26 नवंबर से 2 दिसंबर: महीने का अंतिम सप्ताह इन राशियों के लिए होगा भाग्यशाली, जानें अपना भविष्य

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 26, 2018 09:58 am IST,  Updated : Nov 26, 2018 09:58 am IST

Saptahik Rashifal 26 November To 2 December 2018: चंद्रमा पराक्रम भाव में सूर्य के साथ रहेंगे। इस समय आप काफी ऊर्जावान रह सकते हैं। सप्ताह के अंतिम दिनों में चंद्रमा आपकी राशि से सुख भाव में गोचर करेंगें जो कि सप्ताहांत कुछ खास रहने के संकेत कर रहे हैं। जानें राशिनुसार कैसे बीतेगा आपका यह सप्ताह।

Weekly Horoscope
Weekly Horoscope

तुला राशि
इस हफ्ते भाग्य के चंद्रमा आपका पूरा साथ दे रहे हैं। खासकर सप्ताह की शुरुआत में भाग्य के प्रति आपका भरोसा बढ़ने के आसार हैं। एस्ट्रोयोगी आपको सलाह दे रहे हैं कि भाग्य तभी आपका साथ देगा जब पूरी एकाग्रता के साथ मेहनत करेंगें। आपकी लगन व मेहनत आपकी कामयाबी के रास्ते खोल सकती है।

इसके पश्चात सप्ताह के मध्य तक चंद्रमा कर्म भाव में रहेंगें। इस समय कार्योन्नति के योग आपके लिये बन रहे हैं। सप्ताह के उतर्राध में चंद्रमा का गोचर लाभ घर में रहेगा। अतीत में किये किसी निवेश से आपको इस समय लाभ मिल सकता है।

सप्ताहांत में चंद्रमा 12वें घर में रहेंगें जो कि आपके व्यय का स्थान है। वीकेंड शॉपिंग का मजा ले सकते हैं। आपकी राशि के स्वामी शुक्र हैं जो कि इस समय आपकी ही राशि में वक्री होकर गोचर कर रहे हैं। सेहत के प्रति लापरवाही न करें। बाकि सब अच्छा रहने की उम्मीद कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि
सप्ताह के शुरुआती दिन चंद्रमा के अष्टम भाव में रहने से हो सकता है आपकी सेहत आपका साथ न दे। अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता आपको रहेगी। इसके पश्चात सप्ताह के मध्य तक चंद्रमा भाग्य स्थान में रहेंगें। इस समय भाग्य आपका पूरा साथ दे सकता है। यह समय आपके लिये धन लाभ के संकेत भी कर रहा है।

सप्ताह के उतर्राध में चंद्रमा आपकी राशि से कर्मभाव में रहेंगें। काम का दबाव इस समय बढ़ सकता है। सप्ताह के अंतिम दिनों में चंद्रमा लाभ घर में रहेंगें। कुल मिलाकर वीकेंड तक आप अपने टारगेट पूरे करने में कामयाब हो सकते हैं। जिसका आपको उचित लाभ भी मिल सकता है।

कार्यस्थल पर सीनिर्यस भी आपके काम की प्रशंसा कर सकते हैं। कुल मिलाकर इस हफ्ते आपकी मेहनत भविष्य में आपकी तरक्की का मार्ग प्रशस्त कर सकती है। आपकी राशि के स्वामी मंगल आपकी राशि से सुख भाव में गोचर कर रहे हैं जो कि सुख सुविधाएं बढ़ने के संकेत कर रहे हैं। माता के स्वास्थ्य को लेकर आपको थोड़ा परेशान होना पड़ सकता है।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल