1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. साप्ताहिक राशिफल 26 नवंबर से 2 दिसंबर: महीने का अंतिम सप्ताह इन राशियों के लिए होगा भाग्यशाली, जानें अपना भविष्य

साप्ताहिक राशिफल 26 नवंबर से 2 दिसंबर: महीने का अंतिम सप्ताह इन राशियों के लिए होगा भाग्यशाली, जानें अपना भविष्य

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 26, 2018 09:58 am IST,  Updated : Nov 26, 2018 09:58 am IST

Saptahik Rashifal 26 November To 2 December 2018: चंद्रमा पराक्रम भाव में सूर्य के साथ रहेंगे। इस समय आप काफी ऊर्जावान रह सकते हैं। सप्ताह के अंतिम दिनों में चंद्रमा आपकी राशि से सुख भाव में गोचर करेंगें जो कि सप्ताहांत कुछ खास रहने के संकेत कर रहे हैं। जानें राशिनुसार कैसे बीतेगा आपका यह सप्ताह।

Weekly Horoscope
Weekly Horoscope

सिंह राशि
सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं जो कि वर्तमान में आपकी राशि से सुख भाव में गुरु व वक्री बुध के साथ गोचर कर रहे हैं। यह समय आपके लिये मिले जुले परिणाम लेकर आने वाला रह सकता है। माता के स्वास्थ्य में सुधार की संकेत हैं।

इस सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा लाभ घर में रहेंगें जिससे यह सप्ताह आपके लिये लाभकारी रहने के योग बन रहे हैं। सप्ताह के मध्य में चंद्रमा 12वें घर में गोचर करेंगें। खर्चों में तो बढ़ोतरी होगी लेकिन यह किसी अच्छे व आवश्यक व सदुपयोगी उद्देश्य के लिये होने के आसार हैं। आपके लिये सलाह है कि अपने बजट को ध्यान में रखते हुए जितनी चादर हो उतने ही पैर पसारे। अन्यथा तकलीफ बढ़ सकती है।

सप्ताह के उतर्राध में चंद्रमा आपकी ही राशि में रहेंगें। अपने स्वभाव में कोई आवश्यक बदलाव भी आपको करना पड़ सकता है। आप अपनी किसी व्यावहारिक कमी को दूर करने के लिये भी इस समय प्रयासरत रह सकते हैं।

सप्ताह के अंतिम दिनों में चंद्रमा धन भाव में रहेंगें। अतीत में किये किसी निवेश से आपको इस समय लाभ मिल सकता है। वीकेंड आपके लिये अच्छा रहने वाला है। कुल मिलाकर सप्ताह मिले जुले परिणाम देने वाला रहने की उम्मीद कर सकते हैं।

कन्या राशि
सप्ताह के आरंभ में चंद्रमा भी आपकी राशि से दसवें भाव में रहेंगें जो कि इस सप्ताह प्रोफेशनल लाइफ में आपको व्यस्त रखने के संकेत कर रहे हैं। कुछ पैंडिंग काम भी इस समय आप निबटा सकते हैं। सप्ताह के मध्य में लाभ घर में चंद्रमा आपके लिये लाभ प्राप्ति के योग बना रहे हैं। अतीत मे किये किसी निवेश से इस समय लाभ हो सकता है।

सप्ताह के उतर्राध में चंद्रमा व्यय भाव में आ रहे हैं किसी बड़ी खरीददारी को आप अंजाम दे सकते हैं। लंबे समय से किसी खरीददारी की योजना बना रहे हैं तो इस समय आपको काफी आकर्षक ऑफर मिल सकते हैं। अपने विकल्प खुले रखें और बेस्ट को अपने लिये चुनें।

सप्ताहांत पर चंद्रमा आपकी ही राशि में होंगे। हो सकता है आप निर्णय लेने में थोड़ा असमंजस का शिकार हों ऐसे में किसी विश्वसनीय से सलाह लेने में हिचकिचाहट न दिखाएं। मानसिक तनाव से राहत के लिये नियमित योग व व्यायाम के लिये भी समय निकालें तो बेहतर महसूस कर सकते हैं।

आपकी राशि के स्वामी बुध हैं जो कि आपकी राशि से पराक्रम भाव में वक्री होकर गुरु व सूर्य के साथ गोचर कर रहे हैं। कार्यस्थल पर वरिष्ठ कर्मियों का सहयोग मिलेगा। दोस्तों की सलाह भी आपके काम आ सकती है।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल