1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. साप्ताहिक राशिफल 3 से 9 दिसंबर: इन राशि वाले लोगों के लिए प्रोफेशनली सब अच्छा होगा लेकिन हेल्थ के मामले में थोड़ा सजग रहें

साप्ताहिक राशिफल 3 से 9 दिसंबर: इन राशि वाले लोगों के लिए प्रोफेशनली सब अच्छा होगा लेकिन हेल्थ के मामले में थोड़ा सजग रहें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 04, 2018 07:22 am IST,  Updated : Dec 04, 2018 07:22 am IST

Saptahik Rashifal 3 december To 9 December 2018: चंद्रमा पराक्रम भाव में सूर्य के साथ रहेंगे। इस समय आप काफी ऊर्जावान रह सकते हैं। सप्ताह के अंतिम दिनों में चंद्रमा आपकी राशि से सुख भाव में गोचर करेंगें जो कि सप्ताहांत कुछ खास रहने के संकेत कर रहे हैं। जानें राशिनुसार कैसे बीतेगा आपका यह सप्ताह।

horoscope 2018
horoscope 2018

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिये सप्ताह के आरंभ में चंद्रमा का गोचर सुख भाव में रहेगा जिससे यह सप्ताह मिथुन राशि वालों के लिये सुख व समृद्धि में वृद्धि लाने के संकेत कर रहा है। इसके पश्चात सप्ताह के मध्य तक चंद्रमा पंचम भाव में शुक्र के साथ रहेंगें। रोमांटिक लाइफ में पार्टनर के साथ रिश्ते बेहतर होने की उम्मीद कर सकते हैं। संतान व शिक्षा के मामले में भी समय अनुकूल रहने के संकेत कर रहा है। सप्ताह के उतर्राध में चंद्रमा गुरु व बुध के साथ छठे घर में त्रीग्रही योग बना रहे हैं। इस समय आपको अपनी सेहत का ध्यान रखने की आवश्यकता है। जितना हो सके शरीर को आराम दें। अच्छा महसूस करेंगें। शत्रुओं पर आप हावि रह सकते हैं। साक्षात्कार का सामना करने वाले जातकों को सफलता मिलने के आसार हैं। सप्ताह के अंतिम दिनों में चंद्रमा का गोचर सप्तम भाव में शनि के साथ होगा। स समय पर्सनल लाइफ में थोड़ी बहुत परेशानियां आपको झेलनी पड़ सकती हैं। किसी बात को लेकर पार्टनर की नाराजगी भी झेलनी पड़ सकती है।

कर्क राशि
सप्ताह के आरंभ में राशि स्वामी चंद्रमा आपकी राशि से पराक्रम भाव में रहेंगें। प्रोफेशनली अपने काम पर फोकस करने की आवश्यकता रहेगी। खासकर व्यवसायी जातकों को कड़ी मेहनत करने से लाभ मिलेगा। रूके हुए कार्यों को पूरे करने के लिये यह सप्ताह सही रहेगा। सप्ताह के मध्य में सुख भाव में चंद्रमा शुक्र के साथ गोचर करेंगें। यह आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि के संकेत कर रहा है। आपके लिये भागदौड़ भरा समय रहेगा जिससे आप साधन संपन्न होते हुए भी हो सकता है सुविधाओं का लाभ न ले पायें। सप्ताह के उतर्राध में चंद्रमा पंचम भाव में गुरु, बुध व सूर्य के साथ रहेंगें। यह समय आपके लिये काफी रोमांटिक कहा जा सकता है। संतान पक्ष की ओर से भी आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। उनकी किसी उपलब्धि पर आप गौरान्वित हो सकते हैं। यह उपलब्धि शिक्षा क्षेत्र में भी हो सकती है। सप्ताह के अंतिम दिनों चंद्रमा शनि के साथ छठे घर में होंगे। सेहत का ध्यान रखने की आवश्यकता रहेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल