1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. साप्ताहिक राशिफल 3 से 9 दिसंबर: इन राशि वाले लोगों के लिए प्रोफेशनली सब अच्छा होगा लेकिन हेल्थ के मामले में थोड़ा सजग रहें

साप्ताहिक राशिफल 3 से 9 दिसंबर: इन राशि वाले लोगों के लिए प्रोफेशनली सब अच्छा होगा लेकिन हेल्थ के मामले में थोड़ा सजग रहें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 04, 2018 07:22 am IST,  Updated : Dec 04, 2018 07:22 am IST

Saptahik Rashifal 3 december To 9 December 2018: चंद्रमा पराक्रम भाव में सूर्य के साथ रहेंगे। इस समय आप काफी ऊर्जावान रह सकते हैं। सप्ताह के अंतिम दिनों में चंद्रमा आपकी राशि से सुख भाव में गोचर करेंगें जो कि सप्ताहांत कुछ खास रहने के संकेत कर रहे हैं। जानें राशिनुसार कैसे बीतेगा आपका यह सप्ताह।

horoscope 2018
horoscope 2018

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिये सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा धन भाव में रहेंगें। फाइनेंशियल कंडीशन अच्छी रहने की उम्मीद कर सकते हैं। विशेषकर व्यवसायी जातकों के लिये लाभ प्राप्ति का समय है। अतीत में आपने अगर किसी परियोजना में पैसा लगाया है तो वहां से धन लाभ हो सकता है। सप्ताह के मध्य में चंद्रमा आपकी राशि से पराक्रम भाव में शुक्र के साथ रहेंगें। इस समय आपमें नये नये आइडियाज़ आ सकते हैं। आप काफी क्रिएटिव रह सकते हैं। क्रिएटिव फिल्ड से जुड़े लोगों के लिये काफी अच्छा समय रहेगा। सप्ताह के उतर्राध में चंद्रमा, गुरु, बुध व सूर्य के साथ सुख भाव में रहेंगे। यह आपकी सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी के संकेत कर रहे हैं। घर में कोई खास चीज़ भी आप लेकर आ सकते हैं। सप्ताह के अंतिम दिनों में पंचम भाव में शनि के साथ चंद्रमा का आना अविवाहित प्रेमी जातकों की रोमांटिक लाइफ में खलल पैदा कर सकता है। वीकेंड पर थोड़ा सतर्क रहें। प्यार में धोखा मिलने की प्रबल संभावनाएं हैं।

कन्या राशि
आपके लिये यह सप्ताह मिलेजुले परिणाम लेकर आ सकता है। सप्ताह के आरंभ में चंद्रमा आपकी ही राशि में गोचर कर रहे हैं। आपका मिजाज थोड़ा बिगड़ा-बिगड़ा रह सकता है। सप्ताह के मध्य में चंद्रमा धन भाव में शुक्र के साथ होंगे। धन भाव में शुक्र आपके लिये धन लाभ के योग बना रहे हैं। रुका हुआ पैसा आपको मिल सकता है। अतीत में किया कोई निवेश आपके लिये लाभकारी रह सकता है। सप्ताह के उतर्राध में चंद्रमा राशि स्वामी बुध, गुरु सूर्य के साथ पराक्रम भाव में चतुर्ग्रही योग बना रहे हैं। इस समय आप काफी ऊर्जावान रहेंगें। साथी ही किसी की सही सलाह आपके लिये बहुत लाभकारी हो सकती है। आपके बात करने का अंदाज भी किसी खास को इस समय पसंद आ सकता है। सप्ताह के अंतिम दिनों में चंद्रमा सुख भाव में शनि के साथ विषयोग बना रहे हैं। वीकेंड पर सुख-सुविधाओं में कमी महसूस हो सकती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल