1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. साप्ताहिक राशिफल 13 से 19 मई: सूर्य-बुध राशि में कर रहा है परिवर्तन, इन राशियों को मिलेगा लाभ वहीं मकर राशि वाले संभलकर रहें

साप्ताहिक राशिफल 13 से 19 मई: सूर्य-बुध राशि में कर रहा है परिवर्तन, इन राशियों को मिलेगा लाभ वहीं मकर राशि वाले संभलकर रहें

 Published : May 13, 2019 10:05 am IST,  Updated : May 13, 2019 10:20 am IST

यह सप्ताह आपके लिये बहुत भाग्यशाली रहने के आसार हैं। गत दिनों से चल रही परेशनियों से निजात मिलने की प्रबल संभावनाएं हैं। इतना ही नहीं आपके संबंधों में भी यदि दूरियां बढ़ गई थी तो एक बार फिर आप अपने चाहने वालों को अपने दिल के करीब पा सकते हैं।

कुंभ राशि
कुंभ राशि

कुंभ राशि: इस सप्ताह आपको अपनी जीवनशैली में कुछ परिवर्तन लाने की ओर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता पड़ सकती है। विपरीत परिस्थितियों में भी खुद को ढाल लेने की अपनी खूबी से आपके लिये मुश्किल परिस्थितियों से निकलना आसान हो सकता है। आपका रोमांटिक जीवन इस सप्ताह काफी अच्छा रहने के आसार हैं अपने साथी से कोई सरपराइज भी आपको मिल सकता है। अविवाहित और प्रेम से वंचित जातकों के जीवन में भी प्रेम का पौधा अंकुरित हो सकता है। हाल ही में प्रेमपाश में बंधने वाले जातक एक दूसरे को अधिक समय देकर अपने इस रिश्ते को आगे बढ़ाने का विचार भी बना सकते हैं। आर्थिक तौर पर यह सप्ताह आपके लिये मिलाजुला रहने के आसार हैं। 

मीन राशि: इस सप्ताह आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित महसूस कर सकते हैं| एस्ट्रोयोगी ज्योतिषियों के अनुसार आपके व्यवहार और विचारों में दृढ़ता को भी आप महसूस कर सकते हैं| आप कठिन परिश्रम करने के लिए प्रेरित हो सकते हैं। आर्थिक तौर से यह आपके लिये काफी अच्छा समय साबित हो सकता है। निवेश करने का विचार कर रहे हैं तो समय उचित है लाभ मिलने के आसार हैं बशर्ते बाज़ार में होने वाले उतार-चढ़ावों के प्रति आप सचेत हों। रोमांटिक जीवन की बात करें तो यह आपके लिये तमाम गिले-शिकवे दूर करने का समय है। अपने साथी के साथ बैठकर प्रेमपूर्वक बातचीत करें आपके बीच की सभी ग़लतफ़हमियाँ दूर हो सकती हैं। स्वास्थ्य के प्रति आपको सचेत रहने की आवश्यकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल