1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. साप्ताहिक राशिफल 6 से 12 मई: इस सप्ताह कई ग्रह कर रहे है राशिपरिवर्तन, जानें कैसा बीतेगा आपका यह हफ्ता?

साप्ताहिक राशिफल 6 से 12 मई: इस सप्ताह कई ग्रह कर रहे है राशिपरिवर्तन, जानें कैसा बीतेगा आपका यह हफ्ता?

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 06, 2019 08:00 am IST,  Updated : Jun 25, 2019 01:02 pm IST

Weekly Horoscope 6 May to 12 May: सप्ताह की शुरुआत में ही मंगल ग्रह वृषभ राशि से मिथुन राशि पर प्रवेश करेगा। इसके अलावा 10 मई को शुक्र ग्रह मीन से मेष राशि पर जाएगा। जानें आखिर आपका कैसा बीतेगा यह हफ्ता।

saptahik rashifal 6 may to 12 may 2019- India TV Hindi
saptahik rashifal 6 may to 12 may 2019

Weekly Horoscope 6 May to 12 May: सप्ताह की शुरुआत में ही मंगल ग्रह वृषभ राशि से मिथुन राशि पर प्रवेश करेगा। इसके अलावा 10 मई को शुक्र ग्रह मीन से मेष राशि पर जाएगा। जिसका अच्छा और बुरा असर हर राशि के जातकों पर पड़ेगा। इसके अलावा शनि और राहु-केतु के कारण ग्रहण और विषयोग बन रहा है। जिसके कारण कुछ राशियों के जीवन में खुशहाली आएगी। वहीं अन्य राशियों के लिए यह सप्ताह मिला जुला रहेगा। जानें आखिर आपका कैसा बीतेगा यह हफ्ता।

मेष राशि

इस सप्ताह आपको थोड़ा संयम से काम लेने की जरुरत है। पिछले कुछ समय से जिस परेशानी से आप घिरे हैं फिलहाल उसके बनी रहने के आसार हैं हालांकि किसी करीबी से संभावित मदद आपको कुछ राहत दे सकती है।

ये भी पढ़ें- 6 मई राशिफल: इन राशियों के जीवन में आ सकता है संकट, करें विष्णु जी की पूजा तो होगा शुभ

व्यवसायी जातकों के लिये परेशानी वाली कोई बात नजर नहीं आ रही आपको अपनी मेहनत का अपेक्षाकृत फल मिलने की संभावना है। कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन अच्छा रहने व आपके काम की तारीफ होने की संभावना है लग्न से अपना काम करते रहें।

आपका दापंत्य जीवन भी इस सप्ताह सुखद रहने के आसार हैं। संतान की ओर से भी आपको संतुष्टि मिल सकती है। सप्ताहांत पर आपकी परेशानी का समाधान भी आपको मिल सकता है।

ये भी पढ़ें- घर में चाहिए स्थिर पैसा तो इस दिन घर लाएं नई झाड़ू, लाते ही हत्थे पर बांध दें ये चीज

वृषभ राशि
आपके लिये यह सप्ताह गिले-शिकवों को दूर करने का समय लेकर आया है। यदि किसी परिजन, किसी दोस्त या फिर अपने किसी बहुत ही करीबी से आपका मनमुटाव चल रहा है तो इस सप्ताह आपके संबंध फिर से मधुर होने की प्रबल संभावना है।

हालांकि इसके लिये आपको भी प्रयास करना होगा और यदि गलती आपकी तरफ से हुई है तो उसे स्वीकार करने में किसी प्रकार का हर्जाना नहीं है। कार्यस्थल पर आप अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। कामकाज के सिलसिले में कुछ नए लोगों से परिचय होने की भी संभावना है।

अविवाहित प्रेमी जातकों के लिये यह सप्ताह एक सुनहरी यादगार साबित हो सकता है। आर्थिक तौर पर आपको अपने खर्च पर अंकुश लगाने की आवश्यकता है।

ये भी पढ़ें- मई माह में पड़ रहे हैं शनि अमावस्या, रमजान, अक्षय तृतीया सहित ये व्रत-त्योहार, एक क्लिक में देखें पूरी लिस्ट

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल