1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. साप्ताहिक राशिफल 6 से 12 मई: इस सप्ताह कई ग्रह कर रहे है राशिपरिवर्तन, जानें कैसा बीतेगा आपका यह हफ्ता?

साप्ताहिक राशिफल 6 से 12 मई: इस सप्ताह कई ग्रह कर रहे है राशिपरिवर्तन, जानें कैसा बीतेगा आपका यह हफ्ता?

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 06, 2019 08:00 am IST,  Updated : Jun 25, 2019 01:02 pm IST

Weekly Horoscope 6 May to 12 May: सप्ताह की शुरुआत में ही मंगल ग्रह वृषभ राशि से मिथुन राशि पर प्रवेश करेगा। इसके अलावा 10 मई को शुक्र ग्रह मीन से मेष राशि पर जाएगा। जानें आखिर आपका कैसा बीतेगा यह हफ्ता।

saptahik rashifal 6 may to 12 may 2019
saptahik rashifal 6 may to 12 may 2019

सिंह राशि
यह सप्ताह आपके लिये काफी उत्साहजनक रहने के आसार हैं। हो सकता है पूरा सप्ताह हंसते-खेलते मौज मस्ती में ही बीते। इस सप्ताह सामाजिक गतिविधियों में भी आपको शामिल होना पड़ सकता है। अपने संबंधों में एक नई ताजगी आप महसूस करेंगें। कार्यस्थल पर हो सकता है आपका स्वभाव थोड़ा उदासीन रहें।

समय का संकेत है कि आपको छुट्टी लेकर अपने दोस्तों या प्रियजनों के साथ कहीं घूमने जाना चाहिये यानि छोटी-मोटी यात्रा का योग भी आपके जीवन में इस सप्ताह बन सकता है। आर्थिक रुप से यह सप्ताह आपके लिये थोड़ा खर्चीला हो सकता है लेकिन कहते हैं ना खुशियों की कोई कीमत नहीं होती।

कन्या राशि
यह सप्ताह के लिये थोड़ा उबाऊ हो सकता है, गत दिनों से चली आ रही परेशानी से आप इस सप्ताह भी तनावग्रस्त रह सकते हैं। अपने प्रयासों को सिरे चढता न देख निराशा भी आपको घेर सकती है। आपका स्वभाव चिड़चिड़ा रहने के भी आसार हैं।

कहते हैं कठिन परिस्थितियों में भी जो हिम्मत न हारे वही असल में वीर होता है आपको भी अपनी सोच सकारात्मक रखने की आवश्यकता है। तनावग्रस्त या फिर क्रोध करने से किसी चीज का समाधान नहीं होता उसके लिये चित् को शांत रखकर परिस्थितियों का ठीक-ठीक आकलन करना जरुरी है। संयम से काम लें और समस्या को ऊपरी तौर पर न देखकर उसकी तह तक पंहुचे। सप्ताहांत तक राहत मिलने के आसार हैं।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल