1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. साप्ताहिक राशिफल 6 से 12 मई: इस सप्ताह कई ग्रह कर रहे है राशिपरिवर्तन, जानें कैसा बीतेगा आपका यह हफ्ता?

साप्ताहिक राशिफल 6 से 12 मई: इस सप्ताह कई ग्रह कर रहे है राशिपरिवर्तन, जानें कैसा बीतेगा आपका यह हफ्ता?

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 06, 2019 08:00 am IST,  Updated : Jun 25, 2019 01:02 pm IST

Weekly Horoscope 6 May to 12 May: सप्ताह की शुरुआत में ही मंगल ग्रह वृषभ राशि से मिथुन राशि पर प्रवेश करेगा। इसके अलावा 10 मई को शुक्र ग्रह मीन से मेष राशि पर जाएगा। जानें आखिर आपका कैसा बीतेगा यह हफ्ता।

saptahik rashifal 6 may to 12 may 2019
saptahik rashifal 6 may to 12 may 2019

कुंभ राशि
इस सप्ताह आपके मनोबल में थोड़ी कमी आ सकती है। हो सकता है पिछले कुछ समय से जिस प्रतियोगी परीक्षा की आप तैयारी करते आ रहे हैं इस बार भी उसका परिणाम आपके पक्ष में न हो, या फिर कार्यस्थल पर किसी परियोजना में बार-बार असफलता मिलने से भी आपका आत्मविश्वास कमजोर हो सकता है।

कुछ सहकर्मी या फिर उच्चाधिकारी भी आपकी राह में रोड़े अटका सकते हैं। हालांकि मुश्किल से मुश्किल परिस्थितियों में भी आपके करीबी दोस्त आपके साथ डटे रहेंगें जिनसे आप हौसला ले सकते हैं। इस परेशानी भरे दौर में दूर हुए अपने खास साथी को आप अपने करीब महसूस कर सकते हैं। सप्ताहांत एक सुखद शुरुआत की आहट लेकर आ सकता है।

मीन राशि
इस सप्ताह आपको आत्ममंथन करने की आवश्यकता महसूस हो सकती है। आध्यात्म की ओर भी आपका रूझान बढ़ सकता है। किसी धार्मिक आयोजन में शिरकत भी कर सकते हैं। हो सकता है कुछ समय के लिये एकांत में रहना चाहें। परिस्थितियों का हर पहलु से आकलन करने के लिये यह आपके लिये बहुत बेहतर समय है। इस समय आप अपने करियर, परिवार अथवा संबंधों को लेकर जो भी योजना बनाएंगें उसके सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है।

भविष्य की योजना बनाने के लिये भी यह एक बेहतर समय हो सकता है। इस सप्ताह सिर्फ चीजों की योजना बनाने व उन पर विचार-विमर्श करने में समय लगाएं इन्हें अमलीजामा पहनाने के लिये थोड़ा इंतजार करें।

Content Credit- Astroyogi

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल