1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 19 दिसंबर 2021: सिंह राशि के जातकों को कारोबार में हो सकता है फायदा, इनका दिन रहेगा बेहतरीन

राशिफल 19 दिसंबर 2021: सिंह राशि के जातकों को कारोबार में हो सकता है फायदा, इनका दिन रहेगा बेहतरीन

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 18, 2021 06:34 pm IST,  Updated : Dec 18, 2021 06:34 pm IST

जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन और किन उपायों से आप उसे बेहतर कर सकते हैं।

Aaj ka rashifal - India TV Hindi
आज का राशिफल  Image Source : INDIA TV

Highlights

  • वृष राशि वालों के लिए संतान सुख की प्राप्ति के बन रहे योग।
  • वृश्चिक राशि वालों को मिल सकती है अच्छी खबर।
  • मीन राशि वाले कर सकते हैं पुरान मित्र से मुलाकात।

आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की उदया तिथि पूर्णिमा और रविवार का दिन है। पूर्णिमा तिथि आज सुबह 10 बजकर 5 तक रहेगी। आज स्नान-दान की पूर्णिमा है। आज सुबह 10 बजकर 10 मिनट तक शुभ योग रहेगा। साथ ही आज शाम 4 बजकर 53 मिनट तक मृगशिरा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज शाम 4 बजकर 6 मिनट पर शुक्राचार्य मकर राशि में वक्री होंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन और किन उपायों से आप अपना दिन बेहतर कर सकते हैं।

Chanakya Niti: ऐसे लोगों के साथ रहकर व्यर्थ होता है समय, घर कर लेते हैं नकारात्मक विचार

मेष राशि

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। कुछ महत्वपूर्ण लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी। आपका पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। साथ ही अधूरे काम पूरे होंगे। व्यक्तित्व के दम पर आप कुछ लोगों को अपने फेवर में करने में सफल होंगे, जिसका पूरा फायदा मिलेगा। सफर के दौरान किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी, जिससे मिलकर खुशी महसूस होगी। महिलाओं को रसोई घर में काम करते हुए सावधानी बरतने की जरूरत है।

वृष राशि

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आप कुछ नया करने की सोचेंगे। सूझ-बूझ से काम लेंगे, तो आय के स्त्रोत बढ़ेंगे। अपनी मेहनत के बल पर अपने कार्य समय रहते पूरा करने में सफल होंगे। आपको संतान सुख की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। धैर्यपूर्वक किया गया फैसला आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। छात्रों के लिए दिन बहुत अच्छा है। परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। लवमेट्स के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है।

मिथुन राशि

gemini
Image Source : INDIA TV मिथुन राशि 

आज आपका कॉन्फिडेंस लेवल हाई रहेगा। सामाजिक कार्यों में मन लगेगा। घरेलू कार्यों में दोस्तों का सहयोग मिलेगा। तरक्की मिलने से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। संतुलित भोजन करने से स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। थोड़े सोच-विचार में रहेंगे। अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए किसी अच्छे दोस्त के साथ योजना बनाएंगे। रेस्टोरेंट चला रहे लोगों को रोज की अपेक्षा अधिक मुनाफा होगा। दाम्पत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा।

कर्क राशि

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। घर में किसी बड़े की सलाह लेकर ही आपको कोई कदम उठाना चाहिए। कामकाज ज्यादा होने से ज्यादा व्यस्त रहेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए दिन मिला-जुला रहने वाला है। परिवार वाले आपके व्यवहार से प्रसन्न होंगे। बिजनेस में तरक्की होगी। ऑफिस में आपके काम से खुश होकर बॉस आपको उपहार देंगे। सहकर्मी आपसे कुछ सीखना चाहेंगे।

सिंह राशि

leo
Image Source : INDIA TV सिंह राशि 

आज आप अपनी वर्तमान स्थिति से प्रसन्न रहेंगे। बच्चों के साथ आपका समय बेहतर बीतेगा। कारोबार में आपको फायदा होने की संभावना है। छात्रों के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है, शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में नई खुशियां आने से मधुरता बढ़ेगी। व्यापार के सिलसिले में दूसरे शहर की यात्रा करनी पड़ेगी जो लाभदायक सिद्ध होगी। धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे जिसका फायदा आप उठा उठाएंगे।

कन्या राशि

आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। तनाव काफी हद तक खत्म हो जाएगा। पैसे कमाने के कई नए मौके मिलेंगे। रचनात्मक काम में लगे लोगों के लिए सफलता से भरा दिन है, उन्हें शोहरत और पहचान भी मिलेगी। लोगों को तेजी से परखने की क्षमता आपको दूसरों से आगे बनाएं रखेगी। लवमेट्स के रिश्तें में नयापन आएगा। आपके कार्य आसानी से पूरे हो जाएंगे। माता-पिता का सहयोग मिलेगा।

तुला राशि

libra
Image Source : INDIA TV तुला राशि 

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। ऑफिस में जूनियर आपका सहयोग करेंगे। नए लोगों से मुलाकात के कुछ अच्छे मौके मिलेंगे। दिनभर की भागदौड़ के बाद शाम को थोड़ी थकावट महसूस होगी। लेकिन जल्द ही रिलैक्स भी हो जाएंगे। जॉब के लिए नई संभावनाओं की तलाश पूरी होगी। अच्छी जगह नौकरी लगाने के योग बने हुए हैं। ड्राई फ्रूट का व्यापार कर रहे लोगों को अधिक मुनाफा हो सकता है।

वृश्चिक राशि

आज आपका दिन शानदार रहेगा। शाम तक आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी। संचार-साधनों से आपको फायदा होगा। आप दोस्तों के साथ पार्टी करेंगे। आपके लिए ज्यादातर चीजें बहुत आसानी से सुलझती जाएंगी। नए अनुभव प्राप्त होंगे। कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात होगी, जिनके पास पैसे कमाने के अच्छे विचार होंगे। लोगों की मदद से इनकम बढ़ेगी। काम की गति बढ़ेगी। छात्र, कंप्यूटर कोर्स ज्वाइन करने का मन बनाएंगे।

धनु राशि

saggitaius
Image Source : INDIA TV धनु राशि 

आज आप व्यावहारिक रहेंगे। इस राशि के जो लोग कंस्ट्रक्शन का कार्य कर रहे हैं, उन्हें कोई बड़ा फायदा होगा। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी। करियर में आपको सफलता मिलेगी। किसी मित्र से मिलने उसके घर जाएंगे। कहीं जाने का प्लान बनाएंगे। लोगों से अपनी बात मनवाने में सफल होंगे। करियर में आगे बढ़ेंगे, कारोबार में बरकत होगी। शाम का समय परिवार वालों के साथ बीतेगा।

मकर राशि

आज आपका दिन धार्मिक गतिविधियों में बीतेगा। जमीन- जायदाद के कागजात को संभाल कर रखें। अपने आस-पास हो रही एक्टिविटी पर नजर रखने की आवश्यकता है। कुछ चीजों का ध्यान नहीं रखेंगे, तो उनके खोने की संभावना है। अपनी चीजों को संभालकर रखना चाहिए। आर्थिक उतार-चढ़ाव की स्थितियां देखने को मिल सकती हैं। शाम को बच्चों के साथ कहीं घूमने के लिए प्लान बना सकते हैं। जीवनसाथी के साथ बाहर टहलने जाएंगे।

कुंभ राशि

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। ऐसा कोई काम करेंगे, जिससे आपकी तारीफ होगी। आपको नए ऑफर मिलेंगे, इसके लिए तैयार रहें। सामाजिक कार्यों में सफल होंगे। इस राशि के विवाहित लोग, शाम को किसी अच्छे रेस्टोरेंट में डिनर का प्लान बनाएंगे। घर की सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी। माता के सेहत में सुधार होगा। दांपत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा।

मीन राशि

आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। अपनी दिनचर्या में बदलाव करेंगे। माता-पिता आपकी ख़ुशी देखकर प्रसन्न होंगे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी, उनके साथ आप देर तक बात करेंगे। कामकाज के क्षेत्रों में परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। ऑफिशियल मीटिंग के दौरान आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो आगे चलकर कोई बड़ा फायदा कराएगा। कामकाज में सफलता प्राप्त होगी। लवमेट्स एक दूसरे को उपहार देंगे।  

अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें- 

Vastu Tips: सोते समय सिरहाने ना रखें ये सामान, हो सकता है बड़ा नुकसान

Paush Month Hindu Calendar: 20 दिसंबर से शुरू हो रहा पौष माह, देखें व्रत एवं त्योहार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल