Wednesday, March 11, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 20 दिसंबर 2021: मिथुन राशि के जातक अंजान व्यक्ति ना करें भरोसा, इनका स्वास्थ्य रहेगा अच्छा

राशिफल 20 दिसंबर 2021: मिथुन राशि के जातक अंजान व्यक्ति ना करें भरोसा, इनका स्वास्थ्य रहेगा अच्छा

Edited by: India TV Lifestyle Desk Published : Dec 19, 2021 08:29 pm IST, Updated : Dec 19, 2021 08:37 pm IST

जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन और किन उपायों से आप उसे बेहतर कर सकते हैं।

aaj ka rashifal - India TV Hindi
Image Source : INDIA TV आज का राशिफल

Highlights

  • कर्क राशि वाले कारोबारियों को होगा बड़ा फायदा
  • कन्या राशि वालों को हो सकता है धन लाभ।
  • मकर राशि के जातक समारोह में जाने की बनाएंगे योजना।

आज पौष कृष्ण पक्ष की उदया तिथि प्रतिपदा और सोमवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज दोपहर 12 बजकर 26 तक रहेगी। उसके बाद द्वितीया तिथि लग जाएगी। आज सुबह 10 बजकर 49 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा। उसके बाद ब्रह्म योग लग जायेगा। साथ ही आज शाम 7 बजकर 46 मिनट तक आर्द्रा नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन और किन उपायों से आप अपना दिन बेहतर कर सकते हैं।

Paush month 2021: पौष मास के हर रविवार को ऐसे करें सूर्य की पूजा, बनी रहेगी सुख-समृद्धि

मेष राशि

आज आपका दिन शानदार रहेगा। घर में रिश्तेदारों के आगमन के कारण खुशी का माहौल बना रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। स्टूडेंट्स को करियर में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। दूसरे लोगों की मदद करने का मौका मिलेगा। परिवार के साथ बातचीत करके अपनी परेशानियों को सुलझाने की कोशिश करेंगे। सहपाठियों के साथ रिश्ते अच्छे रहेंगे। समाज में मान-प्रतिष्ठा बनी रहेगी।

वृष राशि

आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आप अपनी काबिलियत से काम को सफलतापूर्वक पूरा कर लेंगे। व्यापार में काफी इजाफा होगा। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य उत्तम बना रहेगा। स्वास्थ्य के मामले में आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। करियर में आगे बढ़ने का अच्छा मौका आपको मिलेगा। आपके अंदर आत्मविश्वास की अधिकता रहेगी। किसी चिज को लेकर उलझन में रहेंगे। कुछ समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।

मिथुन राशि

gemini
Image Source : INDIA TVमिथुन राशि 

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। लम्बे समय से चल रही आपकी परेशानी समाप्त होगी । परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा, साथ ही आप उनके साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बनाएंगे। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना चाहिए। लवमेट के लिए दिन सामान्य रहेगा। बेहतर होगा कि फालतू की बातें करने से बचें। दाम्पत्य रिश्ते में विश्वास बनाए रखें।

कर्क राशि

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ेगा। कारोबारियों को बड़ा फायदा होगा।  समझदारी, आपको हर प्रकार की मुसीबतों से दूर रखने में सहायता करेगी। पारिवारिक कार्यों की वजह से भाग-दौड़ करनी पडे़गी, इससे थकान महसूस होगी। संतान सुख प्राप्त होनें की सम्भावना है। दूर रहकर पढ़ाई कर रहे बच्चों से शुभ समाचार मिलेगा। कामकाज में नए बदलाव करने से बचना चाहिए।

सिंह राशि

leo
Image Source : INDIA TV सिंह राशि 

आज आप अपनी ऊर्जा अच्छे कार्यों में लगाएंगे। सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। शैक्षणिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। घर में कोई मांगलिक कार्य होने की संभावना है। ऑफिस में काम समय पर खत्म करने से आपकी वाहवाही होगी। सही योजना के तहत अपने करियर में बदलाव लाएंगे। दूसरों की बात को गंभीरता से सुनने की कोशिश करें, तरक्की के कई नए रास्ते खुलेंगे।

कन्या राशि

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। ऑफिस में आपका कॉन्फिडेंस देखकर बॉस खुश हो जाएंगे। अगर नए काम की शुरुआत करने की सोच रहे हैं, तो आगे चलकर आपको काफी फायदा होगा। अचानक कहीं से धन लाभ होगा। लवमेट कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे, जिससे रिश्तों में और मजबूती आएगी। व्यापार के मामले में कुछ अनुभवी लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा। यात्रा पर जाना है तो अपने जरुरत का सामान लेना ना भूलें।

तुला राशि

libra
Image Source : INDIA TV तुला राशि 

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। सभी काम मन- मुताबिक पूरे होंगे। बच्चों के साथ कहीं पिकनिक मनाने जाएंगे, किसी रिश्तेदार को भी साथ ले जा सकते हैं। किसी पर अपनी बात मनवाने का दबाव न डालें। कुछ साथियों से अनबन हो सकता है, लेकिन जल्द ही सब ठीक हो जाएगा। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। पारिवारिक रिश्तों बेहतर होंगे।

वृश्चिक राशि

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। ऑफिस के कार्यों को समय से पूरा करने में सफल होंगे। किसी खास व्यक्ति से आपको सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। करियर से संबंधित नए अवसर प्राप्त होगें। पैसों के सिलसिले में अधिकारियों से बातचीत होने के योग बन रहे हैं। कुछ योजनाओं में आप बदलाव करेंगे तो बेहतर रहेगा, इससे फायदा भी होगा। लवमेट्स के लिए दिन अच्छा रहने वाला है।

धनु राशि

saggitarius
Image Source : INDIA TV धनु राशि 

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। रुके हुए काम को पूरा करने में किसी मित्र की मदद मिलेगी। जीवनसाथी से कोई खुशखबरी मिलेगी, जिससे पूरे दिनभर मन प्रसन्न रहेगा। कुछ नई जिम्मेदारियां आएंगी, जिन्हें पूरा करने में आप सफल होंगे। पहले किए गए कार्यों का परिणाम आपको धन-लाभ के रूप में मिलेगा। काम को लेकर कुछ नए विचार दिमाग में आएंगे। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। जीवन में दूसरे लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

मकर राशि

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। किसी खास काम में सफलता हासिल होगी। अपनी ताकत और प्रतिष्ठा से पहचाने जाएंगे । किसी समारोह में जाने की योजना बनाएंगे। जीवनसाथी आपकी ईमानदारी से प्रभावित होंगे। छात्रों के लिए दिन अन्य दिनों की अपेक्षा बेहतर रहने वाला है। कारोबारियों को धन लाभ होने की संभावना है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

कुंभ राशि

aquarius
Image Source : INDIA TV कुंभ राशि 

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। मन सामाजिक कार्यों की तरफ रहेगा। शिक्षा क्षेत्र से जुड़े छात्रों को बेहतर परिणाम हासिल होंगे। जो विद्यार्थी उच्च शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनके लिए दिन फेवरेबल है। पूरे दिन खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। किसी धार्मिक आयोजन में जाने का अवसर मिलेगा। पैसों की स्थिति पर गंभीरता से विचार करेंगे, जिसमें सफल भी होंगे।

मीन राशि

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग करेंगे। किसी अनजान व्यक्ति की वजह से मूड थोड़ा खराब हो सकता है। पार्टनर के साथ बेहतर तालमेल बनाने में सफल होंगे। धनलाभ के लिए कुछ नए सोर्स आपको प्राप्त हो सकते हैं, लेकिन पैसों के लेन-देन से बचना चाहिए। आपके व्यापार में बढ़ोतरी होने की सम्भावना है। अचानक धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। 

अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें- 

Margashirsha Purnima 2021: साल की आखिरी मार्गशीर्ष पूर्णिमा आज, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

शुक्र कर रहा है मकर राशि में उल्टे गति से गोचर, इन राशियों के जीवन पर पड़ेगा अधिक प्रभाव

Vastu Tips: संतान प्राप्ति के लिए घर में लगाएं इस तरह के पेड़, भाग्य भी देगा साथ

Latest Lifestyle News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल

Advertisement
Advertisement
Advertisement