1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Recipe: प्रेशर कुकर में ऐसे बनाएं लज़ीज मटर पनीर

Recipe: प्रेशर कुकर में ऐसे बनाएं लज़ीज मटर पनीर

 Written By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : Jun 24, 2019 01:41 pm IST,  Updated : Jun 24, 2019 01:42 pm IST

Matar Paneer Recipe: मटर पनीर भारतीय रेसिपी है। जो कि ग्लूटेन फ्री होती है। यह एक ऐसी रेसिपी है। जिसे आप पूरे साल किसी भी समय खा सकते है। इसे आप आसानी से प्रेशर कुकर में 30 मिनट में बना सकते है। जानें इसे बनाने की सिंपल विधि।

matar paneer- India TV Hindi
matar paneer Image Source : INSTRAGRAM

Matar Paneer Recipe: मटर पनीर भारतीय रेसिपी है। जो कि ग्लूटेन फ्री होती है। यह एक ऐसी रेसिपी है। जिसे आप पूरे साल किसी भी समय खा सकते है। इसे आप आसानी से प्रेशर कुकर में 30 मिनट में बना सकते है। जानें इसे बनाने की सिंपल विधि।

मटर पनीर बनाने के लिए सामग्री

  • 200 ग्राम क्यूब में कटे हुआ पनीर
  • 1 कप मदर
  • 2 मीडियम साइज के प्यार कटे हुए
  • 1-2 हरी मिर्च कटी हुई
  • 2 चम्मच लहसुन-अदरक का पेस्ट
  • 2 टमाटर ग्राइंड किए हुए
  • तेल आवश्यकतानुसार
  • 1 चम्मच जीरा
  • 1 तेज पत्ता
  • 1 चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 चम्मच लाल मिर्च
  • स्वादानुसार नमक
  • आधा चम्मच गरम मसाला
  • 1 चम्मच कसूरी मेथी
  • 1 चम्मच धनिया पाउडर

ऐसे बनाएं प्रेशर कुकर में मटर पनीर

सबसे पहले कुकर में तेल डालकर गर्म करें। गर्म हो जाने के बाद उसमें तेज पत्ता और जीरा डाले। 10-20 सेकेंड पकाने के बाज प्याज डालकर फ्राई करें। हल्का ब्राउन होने जाने के बाद लहसुन-अदरक पेस्ट डालकर कम से कम 5 मिनट फ्राई करें।

अब इसमें टमाटर का पेस्ट डालें फिर सभी मसाले और नमक डालकर फ्राई करें।

कम से कम 10 मिनट धीमी आंच में पकाएं। इसके बाद इसमें मटर, पनीर के टुकड़े और एक कप पानी डाल दें।

अब कुकर का टक्कन बंद कर दें। इसके बाद 1-2 सीटी आने दें। इसके बाद गैस बंद करके नेचुरल तरीके से कुकर से हवा निकलने दें।

फिर एक बाउल में इसे डालकर हरा धनिया से गार्निश करके सर्व करें।

ये भी पढ़ें-

Recipe: घर में 5 मिनट में बनाएं बेसन ढोकला, पढ़ें रेसिपी

Recipe: बिना चीनी के इस तरह 2 मिनट में बनाएं ब्‍लैक कॉफी और Tea

Paneer Tikka Masala: इस तरह फटाफट बनाए पनीर टिक्का, यह है रेसिपी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल