1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Recipe: बिना तेल मसाले का खाने का है मन तो बनाएं चना चाट, स्वाद के साथ-साथ हेल्दी भी

Recipe: बिना तेल मसाले का खाने का है मन तो बनाएं चना चाट, स्वाद के साथ-साथ हेल्दी भी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 03, 2021 06:03 pm IST,  Updated : Feb 03, 2021 06:03 pm IST

सुबह के नाश्ते या फिर शाम के स्नैक्स में अगर आप कुछ हेल्दी और बिना तेल मसाले की चीज खाने की सोच रहे हैं तो आपके लिए चना चाट बेस्ट है।

Chana Chaat - India TV Hindi
Chana Chaat  Image Source : INSTAGRAM/ SAANJHO_KITCHEN

सुबह के नाश्ते या फिर शाम के स्नैक्स में अगर आप कुछ हेल्दी और बिना तेल मसाले की चीज खाने की सोच रहे हैं तो आपके लिए उबले हुए काले चने बेस्ट हैं। काले चने में प्रोटीन प्रचुर मात्रा में होता है जो सेहत के लिए बेहतरीन होता है। इसके साथ ही इसे बनाने में आपको किसी भी तेल या मसाले की जरूरत नहीं है जिसके कारण ये हेल्दी स्कैक्स जल्दी बन भी जाता है। जानें चना चाट बनाने की आसान सी रेसिपी...

चना चाट बनाने के लिए जरूरी चीजें

  • काला चना- 4 से 5 घंटा पानी में भीगा हुआ
  • महीन कटा टमाटर
  • महीन कटा प्याज
  • धनिया की पत्ती
  • हरी मिर्च कटी हुए
  • नींबू
  • नमक

बनाने की विधि- सबसे पहले काले चने को कूकर में डालकर करीब 5 से 6 सीटी लगा लें। इस बात का ध्यान रखें कि जब भी आप इन चनों को उबालें तो उसमें थोड़ा सा नमक जरूर डाल दें ताकि चने और काले ना हो जाएं।

5 से 6 सीटी लगाने के बाद जब कूकर से सीटी निकल जाए तो कूकर का ढक्कर खोल दें और किसी छन्नी में इन चनों को कर लें। इससे चने का पूरा पानी निकल जाएगा। अब एक बर्तन में काले चने को करें। इसमें महीन कटा टमाटर, महीन कटा प्याज, धनिया की पत्ती, हरी मिर्च कटी हुए, स्वादानुसार नींबू खट्टेपन के लिए और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छे से मिलाएं। अब आपका उबला हुआ चना खाने के लिए एकदम तैयार है। इसे आप शाम की चाय के साथ या फिर सुबह नाश्ते में भी खा सकते हैं। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल