1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Kheer Recipe: यूं बनाइए चावल की लजीज खीर, खाने वाले करेंगे खुलकर तारीफ

Kheer Recipe: यूं बनाइए चावल की लजीज खीर, खाने वाले करेंगे खुलकर तारीफ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 21, 2020 12:41 pm IST,  Updated : May 21, 2020 12:41 pm IST

अगर आज आपका मन कुछ मीठा खाने का हो रहा है तो चावल की खीर बनाइए। इसे बनाने का तरीका भी आसान है।

Kheer- India TV Hindi
Kheer - खीर Image Source : INDIA TV

लॉकडाउन के दौरान परिवार के सभी सदस्य किचन में हाथ आजमा रहे हैं। ऐसे में अगर आज आपका मन कुछ मीठा खाने का कर रहा है तो इस बार चावल की खीर बनाइए। इसे बनाने के लिए जिन भी चीजों की जरूरत है वो सब आपके किचन में मौजूद हैं। खीर को बनाने का तरीका भी बहुत आसान है। घर में बनी इस खीर को खाकर आप बाजर में मिलने वाली खीर को भी भूल जाएंगे। ये बाजार में मिलने वाली खीर से ज्यादा स्वादिष्ट और लजीज भी होगी। 

खीर बनाने के लिए जरूरी चीजे

चावल (किसी भी तरह का)
दूध (फुल क्रीम)
हरी इलायची
चीनी
चिरौंजी
किशमिश
बादाम और काजू

Recipe : बनाने की विधि

सबसे पहले फुल क्रीम दूध लीजिए। दूध कितना लेना है ये लोगों की संख्या के आधार पर निर्भर करता है। यहां पर हमने एक लीटर फुल क्रीम दूध लिया है। दूध को उसी बर्तन में निकालें जिसमें आपको खीर बनानी है। दूध के बर्तन को धीमी आंच पर रख दीजिए। अब इसे धीरे-धीरे पकने दें। करीब 10 मिनट बाद इसमें आधी कटोरी चावल डाल दीजिए। चावल को डालने से पहले इस बात का ध्यान रखिए कि वो पानी में करीब तीन- से चार घंटे भीगा हुआ हो। चावल को दूध में डालने से पहले उसका सारी पानी बाहर फेंक दीजिए। इसके बाद चावल को दूध में डाल दीजिए। थोड़ी-थोड़ी देर में बर्तन में मौजूद दूध और चावल को कंछुली की सहायता से चलाते रहिए, ताकि चावल नीचे न लगें। 

यहां पर हमने एक लीटर दूध के लिए डेढ़ करोटी चीनी ली है। अब इस बर्तन में चीनी डाल दीजिए। आप देखेंगे कि चीनी दूध में घुलने लगेगी। अब इसमें कुटी हुई हरी इलायची, चिरौंजी और किशमिश डाल दें। दूध में चावल पके हैं या फिर नहीं, इसे देखने के लिए आप एक चम्मच लीजिए। चम्मच से चावल के कुछ दाने ऊपर निकालिए और तोड़ कर देखिए। अगर दाने आसानी से टूट जाते हैं तो मतलब चावल पक चुका है। अगर आपको चावल को तोड़ने में हल्का सा भी जोर लगाना पड़े तो मतलब अभी भी पका नहीं है।

जैसे ही चावल पक जाएं तो आंच को बंद कर दीजिए। बर्तन को ठंडा होने पर उसे फ्रिज में कुछ वक्त के लिए रख दीजिए। ऐसा इसलिए क्योंकि ठंडी खीर खाने में ज्यादा अच्छी लगती है। अब इस खीर को सर्व करने से पहले इसमें बादाम और काजू के टुकड़े भी सजावट के लिए डाल सकते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल